विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर सीएमओ डॉ. राजेश झा का तबादला, स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल

By Arun Kumar MunnaEdited By: Vivek Shukla
Published: Sat, 17 Oct 2026 02:41 PM (IST)

गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा का स्थानांतरण कर उन्हें राज्य क्षय रोग अधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य ...और पढ़ें

सीएमओ डॉ. राजेश झा। जागरण

सीएमओ डॉ. राजेश झा। जागरण

HighLights

  1. डॉ. राजेश झा बने राज्य क्षय रोग अधिकारी।

  2. गोरखपुर सीएमओ पद फिलहाल रिक्त रहेगा।

  3. कई अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलीं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा का भी स्थानांतरण हो गया है। उन्हें महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं में राज्य क्षय रोग अधिकारी के पद पर नई तैनाती दी गई है। हालांकि, गोरखपुर में अभी नए सीएमओ की नियुक्ति नहीं हुई है। उनके स्थान पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं होने से पद रिक्त रहेगा।

इसके अलावा डॉ. बद्री प्रसाद को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गोरखपुर मंडल बनाया गया है। डॉ. शलभ मोहन को जिला महिला अस्पताल और डॉ. संजय कुमार वर्मा को जिला चिकित्सालय गोरखपुर का प्रमुख अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

डॉ. बद्री प्रसाद इससे पहले गौरीगंज, अमेठी स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उन्हें गोरखपुर मंडल में अपर निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, डॉ. शलभ मोहन कानपुर देहात के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला लॉजिस्टिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। स्थानांतरण के बाद उन्हें जिला महिला अस्पताल, गोरखपुर का प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में CM योगी का 'शक्ति संदेश', 3 दिन के विशेष अनुष्ठान के साथ दिखेगा सामाजिक सौहार्द का अनोखा रंग

इसी तरह मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ. संजय कुमार वर्मा को जिला चिकित्सालय गोरखपुर का प्रमुख अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के इस फेरबदल में गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक, जिला महिला अस्पताल और जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक के साथ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भी स्थानांतरण हुआ है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में घी, चायपत्ती, काली मिर्च से चने तक... मिलावट का जाल; ऐसे पहचानें असली और नकली का अंतर