गोरखपुर रेल रूट पर महाब्लॉक: आज से 11 ट्रेनें निरस्त और 16 का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट
गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच नई डबल रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के कारण 16 से 21 जुलाई तक ट्रेन सेवाएं ...और पढ़ें

21 जुलाई तक विभिन्न तिथियों में मार्ग बदलकर चलायी जाएंगी 16 ट्रेनें। जागरण
HighLights
गोरखपुर कैंट-उनौला डबल रेल लाइन का कार्य शुरू।
16 से 21 जुलाई तक 11 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
कई ट्रेनों के मार्ग बदले और रास्ते में रुकेंगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशन के बीच नई डबल रेल लाइन (दोहरीकरण) का 16 जुलाई से प्री नानइंटरलाकिंग (प्री एनआइ) और नानइंटरलाकिंग (एनआइ) शुरू होगी। इस कार्य के चलते 21 जुलाई तक विभिन्न तिथियों में गोरखपुर-नरकटियागंज समेत 11 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
16 ट्रेनें मार्ग बदलकर चलेंगी। 17 ट्रेनें रास्ते में रुकते हुए चलेंगी। 15 ट्रेनें विलंब से चलायी जाएंगी। छह ट्रेनें रास्ते में नियंत्रित होकर चलेंगी। अंतिम दिन रेल संरक्षा आयुक्त डबल रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें
- 20 व 21 जुलाई को चलने वाली 55040 नकहा जंगल-नरकटियागंज पैसेंजर।
- 18 से 21 जुलाई तक चलने वाली 55048 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज पैसेंजर।
- 19, 20, 21 एवं 23 जुलाई को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट।
- 19, 20, 21 एवं 24 जुलाई को चलने वाली 55096 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज।
- 19 एवं 24 जुलाई को चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी।
- 20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
- 20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी।
- 20, 21 एवं 22 जुलाई को चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट।
- 21 जुलाई को चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस।
- 20 जुलाई को चलने वाली 14111/14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस।
- 21 व 22 को 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार-बापूधाम मोतिहारी।
मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें
- 19 एवं 20 जुलाई को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस।
- 21 जुलाई को 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस।
- 21 जुलाई को 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस।
- 19 एवं 21 जुलाई को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस।
- 20 जुलाई को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस।
- 21 जुलाई को 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस।
- 21 जुलाई को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
- 20 जुलाई को 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस।
- 20 जुलाई को 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस।
- 20 जुलाई को 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस
- 21 जुलाई को 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस।
- 20 जुलाई को 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी।
- 21 जुलाई को 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी।
- 21 जुलाई को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी।
रास्ते में रुककर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें
- 20 एवं 21 जुलाई को 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया में रुकेगी।
- 20 एवं 21 जुलाई को 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस देवरिया से चलेगी।
- 20 एवं 21 जुलाई को 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस आनंदनगर में रुकेगी।
- 20 एवं 21 जुलाई को 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस आनन्दनगर से चलेगी।
- 20 जुलाई को 12165 एलटीटी -गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर रुकेगी।
- 21 जुलाई को 12166 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस भटनी से चलाई जाएगी।
- 19 से 21 जुलाई तक 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी एक्सप्रेस भटनी से चलेगी।
- 19 से 21 जुलाई तक 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी से चलेगी।
- 18 जुलाई को 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी मऊ स्टेशन पर रुक जाएगी।
- 20 जुलाई को 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी।
- 19 एवं 20 जुलाई को 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर कप्तानगंज से चलेगी।
- 19 एवं 20 जुलाई को 55035 सीवान-गोरखपुर पैसेंजर कप्तानगंज में रुक जाएगी।
- 19 जुलाई को 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज कप्तानगंज स्टेशन से चलेगी।
- 19 से 21 जुलाई तक 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट भटनी स्टेशन पर रुक जाएगी।
- 19 से 21 जुलाई तक 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी।
- 19 से 21 जुलाई तक 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट कप्तानगंज में रुकेगी।
- 18 जुलाई को 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट कप्तानगंज में रुक जाएगी।
यह भी पढ़ें- रेलवे के रिटायर्ड और दिव्यांग कर्मियों को विकल्प के रूप में मिलेगा मैनुअल पास, जारी हुई नई गाइडलाइन
