विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में घर के बाहर सो रहे बीएससी छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, गांव में सनसनी

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:14 AM (IST)

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की घर के बाहर सोते समय चाकू मारकर ...और पढ़ें

मौके पर जुटे ग्रामीण व मृतक की फाइल फोटो। जागरण

मौके पर जुटे ग्रामीण व मृतक की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में 19 वर्षीय बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की हत्या।

  2. घर के बरामदे में सोते समय चाकू से हमला किया गया।

  3. पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी, गांव में दहशत।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गुरुवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19 वर्षीय बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र शुभम मिश्रा की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

शुभम के पिता स्वदेश मिश्रा की किडनी खराब है, जिनका ट्रांसप्लांट कराने के लिए पूरा परिवार इस समय लखनऊ गया हुआ है। शुभम दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और गांव स्थित घर पर अकेला ही था। बुधवार की रात वह भोजन करने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था। गुरुवार तड़के करीब पांच बजे अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया और उसके सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 9.05.16 AM

चीख-पुकार और हलचल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान पड़े शुभम को तत्काल एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लखनऊ में मौजूद मां सुधा मिश्रा और स्वजन को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में लॉरेंस गिरोह असलहा तस्करी: 31 आरोपी नामजद, 26 की तलाश में STF की छह राज्यों में दबिश

सूचना मिलते ही बांसगांव पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी। हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितो के संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- प्लास से नोचे कान, पैरों पर मारा हथौड़ा... गोरखपुर के स्कूल में शिक्षक ने मासूमों के साथ की बर्बरता