विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में बाइक खड़ी करने को लेकर युवक की ब्लेड से गला रेतने की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:58 PM (IST)

गोरखपुर में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक का ब्लेड से गला काटने ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

HighLights

  1. बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक पर हमला।

  2. ब्लेड से गला काटने का प्रयास, गंभीर रूप से घायल।

  3. खजनी पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बाइक खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक को घेर लिया। मारपीट करने के बाद ब्लेड से गला काटने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर राहगीरों के पहुंचने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को का उपचार बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल चल रहा है।

इधर, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार को खजनी थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान खुटभार निवासी विपिन कुमार, अमित कुमार, रमाशंकर के रूप में हुई है।

घटना सोमवार की रात में हुई थी। खुटभार निवासी रोहित प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात आठ बजे खजनी बाजार जा रहे थे। गांव में श्याम हास्पिटल से आगे महुआ के पेड़ के पास चार युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों ने पहले गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और इसके बाद ब्लेड से हमला कर गले की नस काटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपित भाग निकले।

घटना की जानकारी होने पर रोहित के पिता मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में CM योगी ने किया IMA चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्घाटन, बोले- रक्त बनाया नहीं जा सकता

प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से धारदार ब्लेड से हमला किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नकली सीमेंट का बड़ा भंडाफोड़: ब्रांडेड बोरियों में भरा जा रहा था घटिया सीमेंट, गोदाम सील