गोरखपुर के बीजे डिग्री कॉलेज की सीढ़ियों के पास मिला चौकीदार का शव, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर के मोतीराम अड्डा स्थित बीजे डिग्री कॉलेज में चौकीदार बृजकिशोर यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ियों के पास ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बीजे डिग्री कॉलेज में चौकीदार का शव खून से लथपथ मिला।
मृतक की पहचान बृजकिशोर यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।
संवाद सूत्र, झंगहा, (गोरखपुर)। मोतीराम अड्डा स्थित बीजे डिग्री कालेज के चौकीदार की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार सुबह कालेज की सीढ़ियों के पास उनका शव खून से लथपथ मिला। पहचान झंगहा थाना क्षेत्र के विश्वनाथनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय बृजकिशोर यादव के रूप में हुई।
वह वर्ष 2003 से कालेज में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। यह मामला झंगहा थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बृजकिशोर कालेज परिसर में ही खाना बनाकर खाते थे और रात में वहीं रहते थे। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें कालेज की सीढ़ियों के पास जमीन पर पड़ा देखा। उनके शरीर पर खून लगा हुआ था। इसकी जानकारी कालेज प्रबंधन को दी गई।
सूचना पर प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और झंगहा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में एडवांस टैक्स की बंपर उछाल, 18 प्रतिशत बढ़कर 88.64 करोड़ पहुंचा संग्रह
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। उधर, चौकीदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जानकारी मिलने के बाद कालेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
