विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में एडवांस टैक्स की बंपर उछाल, 18 प्रतिशत बढ़कर 88.64 करोड़ पहुंचा संग्रह

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:00 AM (IST)

गोरखपुर में एडवांस टैक्स संग्रह 17.96% बढ़कर 88.64 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि कुल एडवांस टैक्स 248.11 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

आयकर विभाग के बाह्य संपर्क कार्यक्रम में कर कर पेशेवरों के साथ किया संवाद। जागरण

आयकर विभाग के बाह्य संपर्क कार्यक्रम में कर कर पेशेवरों के साथ किया संवाद। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में एडवांस टैक्स संग्रह 17.96% बढ़कर 88.64 करोड़ हुआ।

  2. प्रधान आयकर आयुक्त ने कर संग्रह के महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए।

  3. कर अनुपालन बढ़ाने हेतु बाह्य संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरक्षनगरी में एडवांस टैक्स जमा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में कारपोरेशन टैक्स मद में 75.14 करोड़ रुपये के मुकाबले इस वर्ष 88.64 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा हुए हैं। इसमें 17.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं स्वत: निर्धारण कर (सेल्फ असेसमेंट टैक्स) भी पिछले वर्ष के 413.46 करोड़ रुपये से बढ़कर 427.23 करोड़ रुपये हो गया है।

30 सितंबर तक गोरखपुर प्रभार में कुल एडवांस टैक्स संग्रह 248.11 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान आयकर आयुक्त मीनाक्षी सिंह ने गोरखपुर के कर संग्रह को लेकर विभाग ने महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए।

आयकर विभाग की ओर से मंगलवार को कर अनुपालन बढ़ाने और करदाताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर बाह्य संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गोरखपुर प्रभार में कर संग्रह और आयकर के नए प्रावधानों पर कर विशेषज्ञों, अधिवक्ताओं और व्यापारियों के साथ चर्चा हुई। कार्यक्रम में गोरखपुर के कर संग्रह को लेकर विभाग ने महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद (प्रयागराज) मीनाक्षी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि समय पर कर भुगतान से सरकार को सड़क, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में खर्च के लिए संसाधन मिलते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट और अधिवक्ता करदाताओं तथा विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके मार्गदर्शन से स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा मिलता है।

बैठक में आयकर के नए प्रावधानों के व्यावहारिक पहलुओं, कर अनुपालन और करदाताओं की समस्याओं पर चर्चा हुई। टीडीएस-टीसीएस समय से जमा करने, सही विवरणी दाखिल करने और एडवांस टैक्स की अगली किस्त समय से जमा कराने के लिए कर पेशेवरों से सहयोग मांगा गया। करदाताओं को वार्षिक सूचना विवरण (एआइएस) और फार्म 26एएस का मिलान कर सही आय दर्शाने के लिए भी जागरूक करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- सपा का सिंबल मिला तो बदलना पड़ा पर्चा, जानिए गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव में क्यों संजयन ने दो बार भरा नामांकन

पोर्टल संबंधी दिक्कत, रिफंड, सुधार और नोटिस के जवाब से जुड़े मामलों पर समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त गोरखपुर सुनीता वर्मा समेत विभागीय अधिकारी, सीए, अधिवक्ता, कर सलाहकार और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सेवा सेतु अभियान: गोरखपुर में 250 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ, कर विभाग में 5.28 लाख राजस्व जमा