विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काम की खबर: 26 से 30 सितंबर तक लगातार 4 दिन बैंक बंद, केवल रविवार को खुलेंगे काउंटर

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:02 AM (IST)

गोरखपुर में सितंबर के अंतिम सप्ताह में बैंक चार दिन बंद रहेंगे, जिसमें चौथा शनिवार और तीन दिन की हड़ताल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. सितंबर अंत में गोरखपुर में बैंक चार दिन बंद रहेंगे।

  2. 27 सितंबर रविवार को आरबीआई निर्देश पर बैंक खुलेंगे।

  3. यूएफबीयू की तीन दिवसीय हड़ताल से बैंकिंग प्रभावित होगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सितंबर के अंतिम सप्ताह में पांच दिनों के दौरान सिर्फ रविवार को बैंक शाखाएं खुलेंगी। 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 सितंबर, रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के निर्देश पर बैंक शाखाओं में कामकाज होगा। वहीं, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण 28, 29 और 30 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

इस तरह 26 से 30 सितंबर तक पांच दिनों में केवल 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे। बाकी चार दिन शाखा आधारित बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। हड़ताल के दौरान नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, भुगतान और शाखाओं से जुड़ी अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूएफबीयू के जिला कन्वेयर यूपीएन सिंह रविवार को शाखाएं खुलने से ग्राहकों को हड़ताल शुरू होने से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अवसर मिलेगा।

इस तरह बैंक रहेगा प्रभावित

  • 26 सितंबर : चौथा शनिवार, बैंक बंद
  • 27 सितंबर : रविवार, आरबीआइ के निर्देश पर बैंक खुलेंगे
  • 28 सितंबर : हड़ताल का पहला दिन
  • 29 सितंबर : हड़ताल का दूसरा दिन
  • 30 सितंबर : हड़ताल का तीसरा दिन

हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटाएं, एसबीआइ ने दी सलाह
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों से जरूरी बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा करने की सलाह दी है। एसबीआइ ने ग्राहकों को नकदी की जरूरत के लिए एटीएम और एडीब्ल्यूएम का इस्तेमाल करने तथा कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) की सेवाएं लेने की सलाह दी है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआइ और अन्य डिजिटल माध्यमों से लेनदेन की अपील की है।

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को यूएफबीयू के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने बैंक रोड स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन किया।

यूएफबीयू के जिला कन्वेयर यूपीएन सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, पीएलआइ में असमानता दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर देशभर के करीब नौ लाख अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी शनिवार को अवकाश मामले पर मार्च 2024 में सहमति बनने के बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 'मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक योजना' पस्त, 61 के लक्ष्य के मुकाबले मिले सिर्फ 4 पशुपालक

स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के उप महामंत्री राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार के कार्यालयों, आरबीआई, नाबार्ड और कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है। प्रदर्शन में प्रवीण श्रीवास्तव, संतोष कुमार, पुनीत धर दुबे, विवेक कुमार, मुरारी शुक्ला, श्रेयांश श्रीवास्तव, आकाश सिंह समेत विभिन्न बैंक यूनियनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रेलवे कॉलोनियों में भी बिछेगी PNG पाइपलाइन, सिलिंडर के झंझट से मिलेगा छुटकारा