गोरखपुर ग्रामीण बैंक में 40 लाख की संदिग्ध निकासी का प्रयास, चार हिरासत में, पुलिस जांच जारी
गोरखपुर के शाहपुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रविवार को 40 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी का प्रयास सामने ...और पढ़ें

HighLights
गोरखपुर बैंक में 40 लाख की संदिग्ध निकासी का प्रयास।
साइबर और शाहपुर पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा।
म्यूल खाते के जरिए रकम निकालने की कोशिश की गई।
संवाद सूत्र, चरगांवा, (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के संगम चौराहा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रविवार दोपहर करीब 12 बजे करीब 40 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी की कोशिश का मामला सामने आया। दूसरे व्यक्ति के खाते में रकम मंगाकर उसे निकालने पहुंचे चार संदिग्धों को साइबर पुलिस और शाहपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, म्यूल खाते के जरिये करीब 40 लाख रुपये खाते में मंगाए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद चार लोग रकम निकालने बैंक पहुंचे। संदेह होने पर साइबर पुलिस और शाहपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते का इस्तेमाल किसने कराया और रकम किस खाते से ट्रांसफर की गई थी। पुलिस खाते में आई रकम के स्रोत, ट्रांजेक्शन की कड़ियों और खाते से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
बैंक खाते का इस्तेमाल किस तरह और किसके कहने पर किया गया, इसकी भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले इसी बैंक में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम संदिग्ध तरीके से अलग-अलग खातों में मंगाए जाने की जानकारी सामने आई थी।
