विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर एम्स में छात्रों पर सख्ती, रात 11 बजे के बाद हॉस्टल से बाहर निकलने पर रोक

Published: Sun, 27 Sep 2026 01:14 PM (IST)

एम्स गोरखपुर प्रशासन ने छात्रों की अनुशासनहीनता के बाद छात्रावास से बाहर निकलने पर सख्त पाबंदी लगाई है। अब छात्रों ...और पढ़ें

गोरखपुर एम्स। जागरण

गोरखपुर एम्स। जागरण

HighLights

  1. एम्स गोरखपुर ने छात्रों पर अनुशासनहीनता के बाद सख्ती बढ़ाई।

  2. रात 11 बजे के बाद छात्रावास से बाहर निकलने पर रोक लगाई गई।

  3. वार्डन के समक्ष 10-11 बजे के बीच हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एम्स में छात्रों की अनुशासनहीनता की घटना को लेकर संस्थान प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब छात्रावास में रहने वाले छात्र रात 11 बजे के बाद बिना अनुमति छात्रावास परिसर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। एम्स प्रशासन ने इस संबंध में छात्रों को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिया है। हाल ही में एक होटल में आयोजित पार्टी के बाद देर रात छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद यह कदम उठाया गया है। घटना के बाद आरोपित छात्रों के अभिभावकों को भी संस्थान में बुलाया गया है।

पीजी रेजिडेंट हास्टल के अधिष्ठाता डा. यशवंत कुमार सिंह की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी छात्रों को रात 10 से 11 बजे के बीच वार्डन के समक्ष उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। इसके बाद किसी भी छात्र को छात्रावास परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

बिना अनुमति बाहर जाने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। रात्रिकालीन ड्यूटी पर जाने वाले इंटर्नशिप छात्रों को इससे छूट दी गई है। ऐसे छात्र ड्यूटी रोस्टर और अपना पहचान पत्र दिखाकर छात्रावास से बाहर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रतिबंधित मांझा से BBA छात्र का कटा जबड़ा, लगे 12 टांके

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था छात्रों की निगरानी और अनुशासन बनाए रखने के लिए लागू की गई है। होटल में हुई मारपीट की घटना के बाद संस्थान प्रबंधन ने छात्रों के आचरण पर विशेष नजर रखने का निर्णय लिया है। देर रात छात्रावास से बाहर रहने, बिना अनुमति परिसर से निकलने और अनुशासन से जुड़े मामलों को लेकर अब निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- बारिश के बाद गोरखपुर में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर बदल जाएगा नजारा




छात्रों से संस्थान के अनुशासन और नियमों का पालन करने की अपेक्षा है। हाल की घटना को गंभीरता से लिया गया है। छात्रों की सुरक्षा और संस्थान का अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

-

-डा. विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक एम्स