DRI गोरखपुर के पांच अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, गांजा और सोना तस्करी का किया था पर्दाफाश
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) गोरखपुर के पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2026 के केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
डीआरआई गोरखपुर के पांच अधिकारियों को पदक मिला।
गांजा और सोने की तस्करी का भंडाफोड़ किया।
उत्कृष्ट कार्यशैली और पेशेवर दक्षता के लिए सम्मान।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), गोरखपुर टीम के पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वालों में सीनियर इंटेलिजेंस आफिसर हरिराम राय, इंटेलिजेंस आफिसर पंकज वर्मा, राहुल कुमार सिंह, हेड हवलदार चंद्र प्रकाश तिवारी और हवलदार शुभांकर उपाध्याय शामिल हैं।
डीआरआई की इस टीम ने पूर्व में गांजा और सोने की बड़े पैमाने पर तस्करी का पर्दाफाश कर महत्वपूर्ण कार्रवाई की थी। तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, उत्कृष्ट कार्यशैली और पेशेवर दक्षता के आधार पर टीम के सदस्यों का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया।
वर्ष 2026 में विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के कुल 490 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह पदक प्रदान किया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक का उद्देश्य पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देना, पेशेवर दक्षता को बढ़ावा देना और उनका मनोबल बढ़ाना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल के तहत प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पदकों की घोषणा की जाती है।