विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चलो-चलो, उधर चलो, चोट लग जाएगी', गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने दुलार कर गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवंश के प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित किया। उन्होंने गायों को गुड़-रोटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की।

  2. उन्होंने गोवंश को अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई।

  3. परंपरागत दिनचर्या के तहत गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति नयनाभिराम स्नेहभाव देखने को मिला। गोसेवा के दौरान कई गोवंश सीएम का स्नेहिल सानिध्य पाने को उतावले होने लगे तो वह उन्हें प्यार से समझाते हुए बोल पड़े, ‘चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी।’

यह पुकार सुनते ही गोवंश दूसरी तरफ आ गए जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार प्रातः काल सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही।

उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे। गोशाला में सीएम ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बनेगा मल्टी कॉम्प्लेक्स और मिनी ऑडिटोरियम, निर्माण के लिए टूटने लगीं दुकानें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।