गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों सीएम योगी देंगे टैबलेट, वेबसाइट पर जारी हुई छात्रों की लिस्ट
गोरखपुर विश्वविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री के हाथों गोवि के विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट।
HighLights
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों को 20 नवंबर को मिलेंगे टैबलेट।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वामी विवेकानंद योजना का वितरण।
पात्र विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जागरण संवादाता, गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को 20 नवंबर को टैबलेट वितरित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों के विद्यार्थियों के लिए सूचना जारी कर दी है।
टैबलेट वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। इसके लिए योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, योजना के तहत टैबलेट पाने के पात्र विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सभी संबंधित विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में अपना नाम अवश्य देख लें। टैबलेट प्राप्त करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अपने-अपने विभागों से तत्काल संपर्क करें।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को भी निर्देशित किया है कि वह अपने विभाग के पात्र विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दें और वितरण से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी कराएं, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को टैबलेट प्राप्त करने में असुविधा न हो।