विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में सीएम योगी का विपक्ष पर वार, बोले- सपा सरकार में चलती थी 'सैफई सिंडिकेट' की मनमानी

Published: Wed, 22 Jul 2026 03:17 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा पर 2017 से पहले 'सैफई सिंडिकेट' के जरिए नौकरी और योजनाओं पर मनमानी का आरोप लगाया और भाजपा की जीत का विश्वास जताया।

विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों पर है। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यकर्ता व मतदाताओं को सहेजने के लिए शहर व ग्रामीण विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करने के लिए जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। -अभिनव राजन चतुर्वेदी।

विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों पर है। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यकर्ता व मतदाताओं को सहेजने के लिए शहर व ग्रामीण विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करने के लिए जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। -अभिनव राजन चतुर्वेदी।

HighLights

  1. सीएम योगी ने कांग्रेस-सपा को झूठ फैलाने वाले दल बताया।

  2. 2017 से पहले 'सैफई सिंडिकेट' का नौकरी-योजनाओं पर कब्जा था।

  3. भाजपा 2027 में तीसरी बार सरकार बनाएगी, बोले योगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा झूठ का नैरेटिव फैलाने वाले दल हैं। भाजपा के बूथ अध्यक्षों को इनकी शरारती साजिशों और भ्रम फैलाने की कोशिशों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश में नौकरी और सरकारी योजनाओं पर 'सैफई सिंडिकेट' का कब्जा था और हर जगह उसी की मनमानी चलती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सत्य, विकास और लोककल्याण की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष अराजकता और जातीय विभाजन को बढ़ावा देता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि चुनाव की असली लड़ाई बूथ पर लड़ी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मेरा बूथ सबसे मजबूत" मंत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि "जो बूथ जीतेगा, वही चुनाव भी जीतेगा।" बूथ अध्यक्षों को सीमा पर तैनात सैनिकों के समान बताते हुए उन्होंने 2027 में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का विश्वास जताया।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने गरीब कल्याण योजनाओं को बिना भेदभाव अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। देश में 80 करोड़ और प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता से दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने बिना सिफारिश और भ्रष्टाचार के नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।

22gkc_18_22072026_496

बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित बीजेपी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता। जागरण


 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सड़कों का हुआ कायाकल्प, संकरी गलियों से सिक्सलेन फ्लाईओवर तक का सफर

गोरखपुर के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने छह लेन फ्लाईओवर को बड़ी उपलब्धि बताया और गुरुवार को होने वाले इसके लोकार्पण समारोह में सभी को आमंत्रित किया। सम्मेलन में सांसद रविकिशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।