विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गुंडों को ढूंढकर देंगे ऐसी सजा कि कई पीढ़ियां रखेंगी याद', सपा के रोड शो में किशोर की मौत पर भड़के CM योगी

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:39 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सपा के रोड शो के दौरान एक किशोर की मौत को निर्मम हत्या करार ...और पढ़ें

कचहरी क्लब में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में संबोधित करते सीएम योगी। फोटो- जागरण

कचहरी क्लब में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में संबोधित करते सीएम योगी। फोटो- जागरण

HighLights

  1. सीएम योगी ने सपा रोड शो में किशोर की मौत को निर्मम हत्या कहा।

  2. प्रशासन को अराजकता फैलाने वालों को कठोर दंड देने के निर्देश दिए।

  3. अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सीधी चुनौती दी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक किशोर की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे निर्मम हत्या करार दिया। प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले गुंडों को ढूंढ निकालें और उन्हें ऐसी कठोर सजा दिलाएं कि उनकी कई पीढ़ियां याद रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही ये गुंडे और माफिया बिना डंडे के सीधे नहीं होंगे। प्रदेश की सड़कें आम जनमानस के सुगम आवागमन के लिए बनी हैं, न कि सपा और कांग्रेस के गुंडों की अराजकता के लिए। यदि किसी ने दोबारा माफियागिरी दिखाने का दुस्साहस किया, तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैंपियरगंज वन क्षेत्र के भारीवैसी में प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झंगहा से गोरखपुर पढ़ने आया किशोर को सपा के रोड शो का शिकार बन गया। माफिया पोषक मौन रहे और संवेदना का एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनसे मिलने की बात कही।

कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्री संजय निषाद, डा. अरुण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री केपी मलिक भी मौजूद रहे।

हिम्मत है तो अयोध्या से नामांकन करें अखिलेश

योगी ने मंच से अखिलेश यादव को चुनौती दी कि हिम्मत है तो अयोध्या से नामांकन करें, आमने-सामने मुकाबला होगा। कायर पीछे से वार करते हैं। कहा कि भक्तों को राम अच्छे दिनों में याद आते हैं, लेकिन दुर्जनों को अंत समय में मारीच की तरह राम नाम याद आता है।

चुनाव परिणाम के साथ ही हैदराबाद का भाग्यलक्ष्मीपुरम बनना तय

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा, बसपा व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि हैदराबाद से आया मौलाना मचल रहा है। चुनाव परिणाम के साथ ही हैदराबाद का भाग्यलक्ष्मीपुरम बनना तय हो जाएगा।

अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने अगले सत्र से वैकल्पिक स्थान पर विश्वविद्यालय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा करते हुए आश्वस्त किया कि तय समय सीमा में इसके भवन का निर्माण होगा। यहां स्नातक, परास्नातक, पीएचडी व डिप्लोमा स्तर के सिल्वीकल्चर, एग्रोफारेस्ट्री व औद्यानिकी पाठ्यक्रम चलेंगे।

यह भी पढ़ें- 'चुनौती देने वालों को आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं', CM योगी का अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज

यह भी पढ़ें- साइकिल वाली सत्ता में योजनाओं और विकास की होती थी डकैती : सीएम योगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।