विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश- जनता की शिकायतों का तुरंत करें समाधान

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:41 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों का ...और पढ़ें

सीएम योगी ने गोरखपुर में गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता का भी आश्वासन दिया।

सीएम योगी ने गोरखपुर में गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता का भी आश्वासन दिया।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 125 फरियादियों की समस्याएं।

  2. अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश।

  3. गंभीर मरीजों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे लोगों को राहत दिलाने में देरी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी जन शिकायतों को सिर्फ सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके समाधान के लिए पूरी गंभीरता से काम करें। हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई हो और फरियादी को उसका परिणाम भी दिखाई दे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को यह हिदायत दी।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में 125 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने किसी मंच से फरियाद सुनने के बजाय खुद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनी। एक-एक व्यक्ति से समस्या की जानकारी ली और उनके प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंपे। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों की प्रकृति के अनुसार संबंधित विभाग तत्काल कदम उठाएं।

निस्तारण में निष्पक्षता के साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, ताकि पीड़ित को बार-बार अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास न जाना पड़े।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का दिया भरोसा

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के स्वजन भी आर्थिक सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि रुपये की कमी के कारण किसी मरीज का उपचार नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के उच्च स्तरीय इलाज का अनुमानित लागत (एस्टीमेट) बिना देरी तैयार कराया जाए। प्रस्ताव मिलते ही सरकार की तरफ से इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बच्चों को दुलारा, चॉकलेट देकर किया विदा

फरियाद लेकर पहुंची कुछ महिलाएं अपने बच्चों को भी साथ लाई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की। उन्हें दुलारने के साथ चाकलेट दी और आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई कराकर समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक स्वाभिमान का उत्सव: सीएम योगी आदित्यनाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।