विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में पशु तस्करी के आरोपी ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:32 AM (IST)

हरपुर बुदहट के घोठवां टोला में पशु तस्करी के आरोपी हनीफ ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पशु तस्करी के आरोपी हनीफ ने की आत्महत्या।

  2. हरपुर बुदहट के घोठवां टोला में घटना।

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संवाद सूत्र, हरपुर बुदहट। पशु तस्कर ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामला हरपुर बुदहट थाना के बुदहट गांव के घोठवां टोला का है। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची हरपुर बुदहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घोठवां टोला निवासी हनीफ पुत्र अजीज पशु तस्करी का आरोपित था। इसके विरुद्ध कई थानों में गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज थे। हनीफ गुरुवार रात 10 बजे बाइक से घर पहुंचा।

इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर स्वजन ने रोशनदान से अंदर देखा तो हनीफ का शव छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटक रहा था।

यह भी पढ़ें- धनतेरस और दीपावली पर तीन दिन गोरखपुर में फ्री रहेगी पार्किंग, 855 वाहनों की व्यवस्था

शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि हनीफ के विरुद्ध हरपुर बुदहट समेत कई थानों में गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज थे। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सिपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- एकमुश्त समाधान योजना: ओटीएस से करदाताओं को मिली 89.15 लाख रुपये की छूट, गोरखपुर में 33 हजार से अधिक आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।