विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP सांसद मनोज तिवारी का तंज, कहा- भ्रष्टाचारी हैं AAP के पदाधिकारी, केजरीवाल करें जेल जाने की तैयारी

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sat, 28 Oct 2023 08:54 AM (IST)

Gorakhpur News दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से ...और पढ़ें

पत्रकारों से बातचीत करते दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी। -जागरण
पत्रकारों से बातचीत करते दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी। -जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया सहित सभी नेता भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की जगह जेल में है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। मनोज तिवारी राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. राधा मोहन दास अग्रवाल के एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे थे।

सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता मोदी और योगी के कार्य से संतुष्ट है। आज केंद्र व प्रदेश सरकार ने गांव-गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ दिया है। गांव का नौजवान और किसान सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठा रहा है। जिसका परिणाम आने वाले लोक सभा चुनाव में देखने को मिलेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी।

यह भी पढ़ें, Deoria Murder: देवरिया में एक और मर्डर से सनसनी, किशोर ने चाकू घोंपकर की हमउम्र की हत्या; लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की चर्चा पर मनोज तिवारी ने कहा कि जनता अरविंद केजरीवाल से नाराज है और उन्हें उखाड़ फेंकने को तैयार है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जाने को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर सांसद ने कहा कि विपक्ष का इसे लेकर जारी होने वाला बयान हैरान करने वाला है।

यह भी पढ़ें, UP News: गोरखपुर बाल संप्रेक्षण गृह में मोबाइल फोन चलाते मिले अपचारी, निरीक्षण में पहुंचे अधिकारियों के उड़े होश

उन्होंने कहा कि कभी श्रीराम मंदिर का निर्माण राेकने वाले आज मोदी को मंदिर निर्माण का क्रेडिट नहीं देना चाह रहे। इससे पहले मनोज तिवारी का गोरखपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।