बढ़नी से बांद्रा के बीच आठ फेरा में चलेगी अनारक्षित पूजा स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़नी से बांद्रा के बीच आठ फेरों में पूजा स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने ...और पढ़ें

बढ़नी से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी ट्रेन। जागरण
HighLights
बढ़नी से बांद्रा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन।
कुल आठ फेरों में चलेगी यह साप्ताहिक अनारक्षित ट्रेन।
यह ट्रेन 8 अक्टूबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुंबई आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बढ़नी से बांद्रा के बीच पूजा स्टेशन ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 05037/05038 नंबर की बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक त्योहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
यह ट्रेन बढ़नी से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को कुल आठ फेरा में चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 16 सहित कुल 18 कोच को लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
- 05037 बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल बढ़नी से रात 07.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन तुलसीपुर, गोंडा, बादशाहनगर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, कोटा, रतलाम और सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
- 05038 बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक स्पेशल बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 09.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, ईदगाह आगरा, टुंडला, कानपुर, बादशाहनगर और गोंडा होते हुए दूसरे दिन रात 11:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अब पहले से ज्यादा भव्य और आधुनिक होंगे रेलवे के आवास, बोर्ड ने जारी किया नया मॉडल प्लान
