विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'श्मशान घाट पर भी भ्रष्टाचार...': सीएम के गढ़ में गरजे अजय राय, राजघाट हादसे में हत्या के केस की मांग

By Prem Narayan DwivediEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 10 Sep 2026 02:36 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में श्मशान घाट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। जागरण

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। जागरण

HighLights

  1. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गोरखपुर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

  2. श्मशान घाट पर कमीशनखोरी और निर्माण में धांधली पर सवाल उठाए।

  3. राजघाट हादसे के दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में श्मशान घाट पर भ्रष्टाचार हो रहा है। लोग वहां भी चोरी करा रहे हैं, जहां पर व्यक्ति झूठ नहीं बोलता। वहां पर भी कमीशन खोरी की गई। अब वहां पर बोर्ड लग गया कि यह जर्जर है। यही बीजेपी का राज है, छह साल में ही पूरा जर्जर हो गया। भाजपा के लोग पूरी तरीके से बर्बाद कर रखे हैं। हर तरफ कमीशन खोरी और चोरी चल रही है। मेरी मांग है कि राप्ती नदी के राजघाट पर हुए हादसे में जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन सभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पीड़ित परिवार को पांच-पांच करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और एक सरकारी नौकरी दी जाए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्होंने पिछले दिनों राजघाट पर हुए हादसे में मृत दो अधिवक्ताओं के घर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गृह जनपद में मुख्यमंत्री के संरक्षण में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। वे गोरखपुर में भ्रष्टाचार नहीं रोक पा रहे हैं। जनता इनको समझ चुकी है। राहुल गांधी इस देश की आवाज है 145 करोड़ की आबादी की आवाज है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अखिलेश का बड़ा दांव: चिल्लूपार से विनय शंकर तिवारी तय, बाकी प्रत्याशियों को दीवाली का इंतजार

सपा कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि हम लोग अपनी तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। भाजपा जितना कहती है, मायावती उतना ही करती हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर RTO दफ्तर में मची सनसनी, वाहनों के वजन में धांधली पर आत्मदाह करने पहुंचा ट्रांसपोर्टर