यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज सुबह 3.30 बजे से गोरखपुर में शुरू हो गया सीएम योगी का दिन
उन्होंने परंपरा अनुसार सुबह गुरु गोरखनाथ का पूजन किया तथा गोशाला में जाकर सेवा की, साथ ही गायों एवं बछड़ों को उन्होंने गुड़ और दाना खिलाया।

गोरखपुर (जेएनएन)। गोरखपुर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की भोर से ही दिनचर्या शुरू हो गई। कल देर रात तक व्यस्त रहने के बावजूद योगी आज सुबह 3.30 बजे सोकर उठ गए। उन्होंने परंपरा अनुसार सुबह गुरु गोरखनाथ का पूजन किया तथा गोशाला में जाकर सेवा की। गायों एवं बछड़ों को उन्होंने गुड़ और दाना खिलाया। उन्होंने मन्दिर परिसर का भ्रमण किया तथा उस समय दर्शन पूजन के लिए पहुंचे अनेक श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद कल आदित्यनाथ योगी पहली बार गोरखपुर पहुंचे थे। उनके वहां पहुंचते ही पूरे गोरखपुर में जश्न का माहौल हो गया था। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब था। वहां पहुंचने पर उनका भव्य अभिनंदन भी किया गया था।
यह भी पढ़ें: ...तो गाजियाबाद में हज हाउस के बराबर बनाया जाएगा कैलास भवन
इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह अभिनंदन मेरा नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता का है। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वो उसे हर हाल में पूरा करेंगे।
