विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कॉर्पियो, महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत

Published: Sat, 22 Feb 2025 07:34 AM (IST)

Gorakhpur Accident पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो ...और पढ़ें

Gorakhpur Accident: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Gorakhpur Accident: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. बांसगांव क्षेत्र में शुक्रवार की रात में हुई दुर्घटना
  2. महाकुंभ से लौट रहे थे नेपाल के श्रद्धालु
  3. आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से भिड़ी स्कॉर्पियो

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Gorakhpur Accident: बांसगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

नेपाल के बलवा चौक, कंचनपुर निवासी श्रद्धालु बुधवार को स्कॉर्पियो बुक कर प्रयागराज पहुंचे थे। वहां कुंभ स्नान के बाद वे घर लौट रहे थे। शुक्रवार रात बांसगांव इलाके में उनकी गाड़ी सामने चल रही बोरा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में हरिहर देवी (42) पत्नी जीतू यादव, वकीलनी देवी (42) पत्नी उपेंद्र यादव और पशुराम (45) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ये हुए घायल

हादसे में लालू देवी, जीतू यादव, मुकेश समेत सात लोग घायल हो गए। बांसगांव पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

नेपाल से आए थे श्रद्धालु 

हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालु नेपाल के कंचनपुर जिले के बलवा चौक के रहने वाले थे। वे कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे और शुक्रवार रात स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर के बांसगांव इलाके में यह हादसा हो गया। पुलिस ने नेपाल स्थित परिजनों को सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ेंः बैंड, नफीरी और शहनाई की धुनों पर झूमे बराती... ठाकुर संग ब्याह रचा दिव्यांग से 'दिव्य' हुई शीतल; वृंदावन में अनूठी शादी

ये भी पढ़ेंः Holi 2025: ब्रज में कब मनेगी होली, संशय खत्म... इस दिन होगा होलिका दहन और मंदिरों में धुल्हैंडी का आयोजन

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। एक्सप्रेस-वे पर अचानक आगे चल रही बोरा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखी, लेकिन ड्राइवर गाड़ी नियंत्रित नहीं कर पाया और पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे पशुराम और बीच की सीट पर बैठी दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 

डिस्क्लेमर: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।