विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में तेज आंधी-पानी ने ट्रेनों का संचालन रोका, ट्रैक पर पेड़ गिरने से स्टेशनों पर रोकी गईं ट्रेन; यात्री परेशान

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:24 PM (IST)

Gonda News: तीन दिनों से भारी बारिश व तेज हवा चलने के कारण गोंडा से बहराइच होते हुए नेपालगंज रोड ...और पढ़ें

रेल मार्ग कई जगह प्रभावित हो गया और ट्रेन घंटों से स्टेशनों पर ही खड़ी

रेल मार्ग कई जगह प्रभावित हो गया और ट्रेन घंटों से स्टेशनों पर ही खड़ी

HighLights

  1. ओवरहेड विद्युत तारे टूट जाने से शनिवार की सुबह से ट्रेनों का संचालन ठप

  2. गोंडा से वाया बहराइच से नेपालगंज रेलखंड सर्वाधिक प्रभावित

जागरण संवाददाता, गोंडा : प्रदेश के अधिकांश जिलों के साथ गोंडा में भी बीते 38 घंटे से जारी वर्षा ने ट्रेनों का संचालन भी स्टेशन तक सीमित कर दिया है। गोंडा में तीन दिनों से भारी बारिश व तेज हवा चलने के कारण गोंडा से बहराइच होते हुए नेपालगंज रोड रेल मार्ग कई जगह प्रभावित हो गया और ट्रेन घंटों से स्टेशनों पर ही खड़ी हैं।

गोंडा में सबसे अधिक प्रभावित गोंडा से बहराइच होकर नेपालगंज जाने वाला रेलखंड है। इसके साथ ही सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनें नही चल रही है। तीन दिनों से भारी बारिश व तेज हवा चलने के कारण गोंडा से बहराइच होते हुए नेपालगंज रोड रेल मार्ग पर कई जगह शुक्रवार की रात में पेड़ के गिरे।

जिसके कारण ओवरहेड विद्युत तार टूट जाने से शनिवार की सुबह से ट्रेनों का संचालन ठप है। माना जा रहा है कि आज रात तक भी इसका दुरुस्त होना तय नहीं है। इसी कारण गोंडा से बहराइच जाने वाली पैसेंजर व डेमो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

शनिवार सुबह सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पेड़ के गिर जाने से ट्रेनों के संचालन बाधित है। ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर रोक दिया गया है। गोंडा रेलवे स्टेशन पर मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन घंटों से खड़ी है।

क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार ने बताया ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए युद्ध स्तर से कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर सुबह 8:00 बजे एक लाइट डीजल लोको इंजन को भेजा गया है। एरिया मैनेजर ने बताया कि सारी बाधा को जल्द दूर किया जा रहा है। जिससे ट्रेनों का संचालन शुरू हो सके।

गोंडा से वाया बहराइच होते हुए नेपालगंज रोड तक आने -जाने वाली ट्रेनों में तीन डेमू सहित तीन एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है। जो कि ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढ़ें- वर्षा और तेज हवा से लखीमपुर में रेलवे ट्रैक पर गिरे कई पेड़, लखनऊ तक ट्रेन का संचालन प्रभावित

यह भी पढ़ें- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम, यहां आने वाली पांच फ्लाइट्स डायवर्ट