विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICU की तरह काम करती है NMCG एंबुलेंस, जांच से लेकर उपचार तक की सुविधा; PM मोदी ने भी की सराहना

Published: Mon, 01 Jun 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में गोंडा में डॉल्फिन के सफल रेस्क्यू और बस्ती में मनोरमा नदी सफाई अभियान ...और पढ़ें

आईसीयू की तरह काम करती है NMCG एंबुलेंस। AI जेनेरेटेड फोटो

आईसीयू की तरह काम करती है NMCG एंबुलेंस। AI जेनेरेटेड फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

वरुण यादव, गोंडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम के 1348 वें संस्करण में उत्तर प्रदेश के जिस स्थान पर डॉल्फिन के सफल रेस्क्यू का जिक्र करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा किया है, वह गोंडा वन प्रभाग के रेहराबाजार रेंज के ग्राम सभा ईटई रामपुर के घिरवन डीह का है।

नर डॉल्फिन के सफल रेस्क्यू में नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (एनएमसीजी) की पहली एंबुलेंस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ये एंबुलेंस आईसीयू की तरह कार्य करती है, जिसमें जांच से लेकर उपचार तक की सुविधा है।

डॉल्फिन के रेस्क्यू में वन विभाग, टीएसए व स्थानीय लोगों ने करीब 13 घंटे मेहनत की, इसके बाद डॉल्फिन को करीब 12 किलोमीटर दूर राप्ती नदी में छोड़ दिया गया।

डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी के मुताबिक दो मई को गोंडा वन प्रभाग के रेहराबाजार रेंज के तहत ग्रामसभा इटईमैदा के घिरवनडीह स्थित सरयू नहर खंड-चार में डॉल्फिन देखने की सूचना मिली थी।

विभाग के कर्मियों ने बताया कि नहर में कम पानी होने के कारण डॉल्फिन फंस गई है। इसके बाद वन विभाग व टीएसए (टर्टल सर्वाइवल एलायंस) की टीम ने निरीक्षण किया। डीएफओ ने बताया कि दूरभाष पर उच्चाधिकारियों से उपरोक्त डॉल्फिन को रेस्क्यू कर सुरक्षित उसके प्राकृतवास राप्ती नदी जनपद-बलरामपुर में छोड़े जाने की अनुमति मांगी गई।

रेस्क्यू की गई नर डॉल्फिन का वजन 26.4 किलोग्राम व लंबाई लगभग 5.3 फीट थी। डॉल्फिन को रेक्स्यू करने के बाद टीएसए के नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (एनएमसीजी) की विशेष एंबुलेंस से करीब 12 किलोमीटर दूर बलरामपुर जिले में नन्दौरी ग्राम के समीप राप्ती नदी में सुबह छह बजे सुरक्षित छोड़ दिया गया।

अब तक आठ डॉल्फिन का किया जा चुका है रेस्क्यू

डीएफओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सराहना ने हौसला बढ़ाया है। टीएसए के भाष्कर दीक्षित का कहना है कि यह डॉल्फिन एम्बुलेंस सिर्फ एक गाड़ी नहीं है। यह भारत की पहली ऐसी सुविधा है, जिसे जनवरी 2026 में लांच किया गया था और तब से आठ डॉल्फिन को बचाया गया है और वापस नदी में छोड़ा गया है।

इस एंबुलेंस में जरूरी बचाव और मेडिकल उपकरण लगे होते हैं, जिससे फंसी हुई या घायल डॉल्फिन से जुड़ी इमरजेंसी में तुरंत मदद मिल सके। अंदर से, यह एक मोबाइल आईसीयू है, जिसमें हर जरूरी टूल लगा है, जिससे किसी मुश्किल में एक भी पल बर्बाद न हो।

प्रधानमंत्री की सराहना से बढ़ा मनोरमा के युवाओं का हौसला

बस्ती में मनोरमा नदी की सफाई में जुटे बस्ती के युवाओं के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही आकाश गुप्ता और उनके साथियों के प्रयासों की चर्चा की, लजघटा गांव समेत पूरे जिले में खुशी और गौरव का माहौल बन गया।

शिकायत करने के बजाय खुद नदी में उतरकर बदलाव की मिसाल पेश करने वाले इन युवाओं के कार्य को प्रधानमंत्री ने देश के सामने प्रेरक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया।

बिना किसी सरकारी मदद के नदी की सफाई में जुटे युवाओं के संकल्प और समर्पण को प्रधानमंत्री की सराहना ने राष्ट्रीय पहचान दिला दी, जिससे उनमें नए उत्साह का संचार हुआ है। युवाओं के इस समर्पण और प्रयास को दैनिक जागरण ने भी 19 मई के अंक में सम्मान दिया था।

यह भी पढ़ें- सीमेंट के ढेले और जंग लगी सरिया से खुली पोल, मानकों में झोल बता रहे हमीरपुर पुल के भ्रष्टाचार की कहानी

यह भी पढ़ें- यूपी में रेलवे स्टेशन से लेकर पटरियों की भी परखी जाएगी स्वच्छता, तय होगी सफाई की रैंकिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।