यूपी में रेलवे स्टेशन से लेकर पटरियों की भी परखी जाएगी स्वच्छता, तय होगी सफाई की रैंकिंग
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पहली बार रेलवे ट्रैक और स्टेशनों की सफाई को शामिल किया गया है, जिससे शहरों की ...और पढ़ें
-1780257393870_m.webp)
रेलवे स्टेशन से लेकर पटरियों की भी परखी जाएगी स्वच्छता। एआई जेनेरेटेड फोटो
HighLights
रेलवे ट्रैक और स्टेशनों की सफाई पहली बार शामिल।
खुले में शौच, पीक थूकने पर होगी विशेष जांच।
लखनऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनने की चुनौती।
अजय श्रीवास्तव, जागरण लखनऊ। 18 मई से चालू हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बनारस के तीन रेलवे ट्रैक की हकीकत को परखा गया है और वहां सफाई को देखा। इससे साफ हो गया कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में रेलवे ट्रैक के साथ ही स्टेशनों की सफाई को परखा जाएगा। इससे इस दावे की सच्चाई भी सामने आ जाएगी कि शहर अभी खुले में शाैच से कितना मुक्त हो पाया है।
जानकार बताते हैं कि अभी तक बस स्टेशनों, वहां के शौचालयों की सफाई व्यवस्था को परखा जाता था लेकिन पहली बार रेल से जुड़ी सफाई को भी शामिल किया गया है। रेलवे ट्रैक पर तीन बिंदुओं की जांच होेगी। रेल पटरियों के आसपास की जगह का उपयोग शौचालय के लिए तो नहीं किया जा रहा है।
स्टेशन पर रेड स्पाट को भी देखा जाएगा कि वहां पान व मसाला खाने के बाद लोग खुले में पीक थूकते हैं और सफाई के कैसे इंतजाम हैं। यलो स्पाट में देखा जाएगा कि खुले में तो पेशाब नहीं की जा रही है और उसकी सफाई की कैसी व्यवस्था है। शैाचालय और पेशाबघर कितने साफ रहते हैं।
दरअसल केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के साथ शहर के उन सभी जगहों पर ब्योरा है, जहां पर लोगों की भीड़ जुटती हैं, चाहे वह पार्क हो, या फिर रेलवे और बस स्टेशन, एअरपोर्ट या फिर बाजार हो। ऐसे में एप में दर्ज ब्योरा के हिसाब से टीम रेल ट्रैक और स्टेशन की साइड खोलकर मौके पर जाकर हकीकत को देखेगी। इसका असर भी शहर की रैंकिग पर दिखाई देगा।
एयरपोर्ट के साथ ही चिडि़याघर, जनेश्वर मिश्र पार्क समेत अन्य उन पार्कों की सफाई परखी जाएगी, जहां पर हर दिन भीड़ जुटती है। टीम उत्तर प्रदेश कई शहरों में प्रवेश कर चुकी है और जल्द ही लखनऊ की सफाई व्यवस्था को परखा जाएगा।
दरअसल इस बार लखनऊ के सामने अपनी रैंकिंग को बढ़ाने की बड़ी चुनौती है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर निगम ने ऊंची छलांग लगाते हुए देश में तीसरे नंबर पर जगह बनाई थी।
मुख्यमंत्री से लेकर नगर विकास मंत्री तक लखनऊ को नंबर वन पर लाने की बात कह चुके हैं। इसलिए इस बार सफाई के साथ ही फीड बैक पर भी अधिक जोर दिया जा रहा है।
रैंकिंग में पचास प्रतिशत अंक फीड बैक से ही मिलेगा। सर्वेक्षण पहले भी 12500 अंक का था जिसमे इस बार बदलाव किया गया है, पहले सर्वेक्षण में दस हजार नंबर थे, जिसे बढ़ाकर 10500 कर दिया गया है। इसमें जीएफसी ( गार्बेज फ्री सिटी) और वाटर प्लस (शौचालय सीवर लाइन से जुड़ा है कि नहीं) के एक-एक हजार नंबर होंगे।
वाटर प्लस में घर घर शौचालयों की पड़ताल होगी। दो हजार शौचालयों को शामिल करते हुए यह देखा जाएगा कि मल एसटीपी में जा रहा है या फिर सेप्टिक टैैंक या नाले में। यह भी देखा जाएगा कि एसटीपी से शोषित पानी का 25 प्रतिशत का उपयोग फिर से हो रहा है कि नहीं। शौचालयों में सोलर पैनल के साथ ही वाटर री यूज का कितना पालन हो रहा है।
स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ की रैंकिंग
2017-269
2018-115
2019-121
2020-12
2021-12
2022-17
2023-44
2024-तीन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।