Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: एक दशक से भाजपा की अभेद दुर्ग बन गई गोनर्द की धरती, रामलहर में खुला था खाता

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव में कभी गोंडा कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन वक्त बदला और अब यह गोनर्द (यहां भगवान श्री राम की गायें चरती थीं) की धरती भाजपा का गढ़ बन गया है। साल 2014 में समय ने करवट ली और मोदी लहर में कांग्रेस के पाले से यह सीट खिसक गई। भाजपा ने साल 2019 में भी इस सीट पर जीत हासिल की।

By Varun Yadav Edited By: Abhishek Pandey Published: Wed, 27 Mar 2024 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2024 04:04 PM (IST)
एक दशक से भाजपा की अभेद दुर्ग बन गई गोनर्द की धरती

लोकसभा चुनाव में कभी गोनर्द (यहां भगवान श्री राम की गायें चरती थीं) की धरती कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी लेकिन, वक्त के साथ बदले माहौल में यह भाजपा का अभेद दुर्ग बन गई है। वर्ष 2014 में मोदी लहर से शुरू हुआ जीत का सिलसिला जारी है। वर्ष 2014 में गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह व कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह ने जीत दर्ज की थी।

loksabha election banner

वर्ष 2019 के चुनाव में भी यह दोनों ने सिर्फ जीते बल्कि, जीत का रिकार्ड भी बनाया। इस बार भी भाजपा ने गोंडा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह पर भरोसा जताया है। जबकि, कैसरगंज सीट से अभी टिकट की घोषणा नहीं हो सकी है। गोंडा से रमन मिश्र की रिपोर्ट :

रामलहर में गोंडा से खुला था भाजपा का खाता

गोंडा लोकसभा सीट से वर्ष 1991 में राम लहर में भाजपा का खाता खुला था। भाजपा प्रत्याशी के रूप में बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस के कुंवर आनंद सिंह को पराजित किया था। 1996 में केतकी देवी सिंह ने भाजपा को दोबारा जीत दिलाई। 1999 में भाजपा के टिकट पर बृजभूषण शरण सिंह दूसरी बार सांसद चुने गए।

2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से कीर्तिवर्धन सिंह चुनाव जीते। कैसरगंज लोकसभा सीट से पहली बार भाजपा के टिकट पर रुद्रसेन चौधरी सांसद चुने गए। 1991 में भाजपा से ही लक्ष्मी नारायण मणि त्रिपाठी चुनाव जीते, इसके बाद यह सीट सपा का गढ़ बन गई। वर्ष 2014 में बृजभूषण शरण सिंह ने फिर से भाजपा का खोला। 2019 में भी बृजभूषण शरण सिंह चुनाव जीते।

गोंडा लोकसभा सीट

2014 का चुनाव परिणाम

प्रत्याशी-दल-मत-प्रतिशत

कीर्तिवर्धन सिंह-भाजपा-359643-41.16

नंदिता शुक्ला-सपा-199227-22.80

अकबर अहमद डंपी-बसपा-116178-13.30

बेनी प्रसाद वर्मा-कांग्रेस-102254-11.70

2019 का चुनाव परिणाम

प्रत्याशी-दल-मत-प्रतिशत

कीर्तिवर्धन सिंह-भाजपा-508190-55.52

विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह-सपा-341830-37.34

कृष्णा पटेल-कांग्रेस-25686-2.81

कैसरगंज लोकसभा सीट चुनाव परिणाम

2014 का चुनाव परिणाम

प्रत्याशी-दल-मत-प्रतिशत

बृजभूषण शरण सिंह-भाजपा-381500-40.44

विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह-सपा-303282-32.15

कृष्ण कुमार ओझा-बसपा-146726-15.55

मुकेश श्रीवास्तव-कांग्रेस-146726-6.08

2019 का चुनाव परिणाम

प्रत्याशी-दल-मत-प्रतिशत

बृजभूषण शरण सिंह-भाजपा-581358-59.24

चंद्रदेव राम यादव-बसपा- 319757-32.58

विनय कुमार पांडेय-कांग्रेस-37132-3.78

धनंजय शर्मा-पीएसपीएल-2,001-0.20

नोट : 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा का गठबंधन था।

इसे भी पढ़ें: सपा के गढ़ में छिड़ा घमासान, साइकिल के सिंबल से दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन; अब अखिलेश के फैसले का इंतजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.