विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा के गढ़ में छिड़ा घमासान, साइकिल के सिंबल से दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन; अब अखिलेश के फैसले का इंतजार

Published: Wed, 27 Mar 2024 02:58 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 Mar 2024 03:14 PM (GMT+05:30)

Moradabad Lok Sabha Seat मुरादाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। सपा को अपने ही ...और पढ़ें

सपा के गढ़ में छिड़ा घमासान, साइकिल के सिंबल से दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सपा के गढ़ में छिड़ा घमासान, साइकिल के सिंबल से दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। सपा के गढ़ में ही पार्टी को आंतरिक कलह का सामना करना पड़ रहा है। इस सीट पर सपा के सिंबल पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

मुरादाबाद सांसद एसटी हसन ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं बिजनौर की पूर्व विधायक रुचिवीरा ने खुद को सपा प्रत्याशी बताते हुए बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान से उन्हें हरी झंडी मिल गई है।

पार्टी ने पहले एसटी हसन को घोषित किया था प्रत्याशी

बता दें समाजवादी पार्टी ने रविवार को मुरादाबाद से वर्तमान सांसद डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी घोषित किया था। उसी दिन उनकी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई थी। टिकट के अन्य दावेदार कांठ विधायक कमाल अख्तर और मुरादाबाद देहात के विधायक नासिर कुरैशी ने अपने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी भी दी थी। उस दिन रात को शहर आने पर डॉ. हसन का स्वागत किया गया।

उन्होंने मंगलवार को सपा और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।

इसी के साथ यह चर्चा आम हुई कि सांसद का टिकट काटा जा रहा है। शाम को रुचि वीरा ने भी खुद के प्रत्याशी होने का दावा किया। पार्टी के कई पदाधिकारी भी नाम न छापने की शर्त पर इसे सही बताने लगे। इस बारे में डॉ. हसन का कहना है कि मैंने तो अखिलेश जी के आदेश पर नामांकन करा दिया। अब दुआ ही कर सकता हूं। खुदा मेरे हक में जो फैसला करेगा मंजूर है।

इसे भी पढ़ें: वरुण गांधी के बाद पीलीभीत में भाजपा के सामने नई चुनौती, इस दिग्गज नेता ने दिखाए बगावती सुर; कर सकते हैं नामांकन