तेंदुलकर को देख लक्ष्य रायचंदानी ने थामा बल्ला, U19 एशिया कप जीतने के बाद खोला अपने क्रिकेट सफर का राज
भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने एशिया कप में 80 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। ...और पढ़ें

आवास पर लक्ष्य राय चंदानी को बुके देकर बधाई देते विधायक प्रभात कुमार वर्मा व अन्य।
HighLights
लक्ष्य रायचंदानी ने अंडर-19 एशिया कप में 80 रन बनाए।
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से प्रेरित होकर क्रिकेट खेला।
8 साल की उम्र में उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी में शामिल हुए।
संवाद सूत्र, गोंडा। देश की जीत में गोंडा के लाल और भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने बल्ले से 80 रनों की पारी खेली। उनकी कप्तानी में भारत को एशिया कप की ट्रॉफी मिलने से जिले के हर नागरिक का सीना फक्र से चौड़ा हो गया।
क्रिकेट के प्रति मेरी रुचि सचिन तेंदुलकर व विराट कोहली को देखकर बढ़ी। बचपन में जब भी भारत का मैच आता था तो टीवी खोलकर बैठ जाता था। मैच खत्म होने के बाद मैं गली में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता था, जिसमें मुझे मजा आता था। बचपन के शौक को मैंने अपना करियर बना लिया।
यह बात अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान लक्ष्य राय चंदानी ने सोमवार को उतरौला रोड स्थित आवास पर दैनिक जागरण से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति मेरा शौक देखकर मेरे माता-पिता ने मुझे आठ वर्ष की आयु में उत्तराखंड स्थित क्रिकेट एकेडमी मे भेज दिया।
इन खिलाड़ियों को बताया पसंदीदा प्लेयर
कप्तान लक्ष्य ने कहा कि मेरे पसंदीदा खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली व इंग्लैंड के बल्लेबाज जो. रूट हैं। लक्ष्य ने भारत व पाकिस्तान के बीच ओमान के अली अमीरात में खेले गए फाइनल मैच से जुड़े रोामांचक पल की यादें भी साझा की। उन्होंने कहा कि विकेट अच्छा था, इसलिए मुझे पूरा विश्वास था कि हम जीतेंगे। मेरा मकसद था कि मैच को अंतिम तक लेकर जाऊं, लेकिन मैं आउट हो गया।
उन्होंने कहा कि मोहित उल्वा व मनल चौहान की साझेदारी मैच का टर्निंग प्वाइंट रही। यहीं से मैच पूरी तरह से हमारे कब्जे में आ गया था। मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया स्वभाविक थी। ड्रेसिंग रूम में माहौल अच्छा था। हमने मिलकर खुशियां बांटी। उत्तराखंड क्रिकेट का भविष्य अच्छा है।
लक्ष्य राय चंदानी शेयर किया अनुभाव
रणजी से लेकर अंडर-19 टीम तक की यात्रा को लेकर लक्ष्य ने कहा कि ये मेरा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा रही। काफी-कुछ सीखने को मिला। देश के बाहर क्रिकेट खेलने का अनुभव आगे की यात्रा में भी काम आएगा।
मेरा सपना भारत के लिए खेलने के साथ ही देश का नाम रोशन करना है। मैं, आगे आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार हूं। लक्ष्य ने युवाओं से अपील की है कि जीवन में जो भी करो, पूरी ईमानदारी और मेहनत से करो। सफलता जरूर मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।