गोंडा में टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बचाने गया पति भी घायल
गोंडा के दिखलौल गांव में टेबल फैन से करंट लगने से हीमू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दिखलौल गांव में टेबल फैन से करंट लगने से महिला की मौत।
पत्नी को बचाने के प्रयास में पति राम चंदर सिंह घायल।
मृतका हीमू सिंह के बेटे मुंबई से घर के लिए रवाना।
संवाद सूत्र, गोंडा। दिखलौल गांव में टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से हीमू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को बचाने पहुंचे पति राम चंदर सिंह भी करंट की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए।
राम चंदर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी हीमू सिंह बीमार चल रही थीं। शनिवार शाम उन्होंने पत्नी के पास टेबल फैन लगाया और किसी काम से घर के बाहर चले गए। इसी दौरान हीमू सिंह पूजा के लिए दीप जलाने के लिए चारपाई से उठीं।
कमजोरी के कारण उन्हें चक्कर आ गया और वह सहारे के लिए दीवार की ओर बढ़ीं। इसी दौरान उनका हाथ टेबल फैन पर पड़ गया। फैन में पहले से करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं।
मृतका के दो बेटियां और एक बेटा है
कुछ देर बाद जब वह घर लौटे तो पत्नी को पंखे से चिपका देखा। उन्होंने पत्नी को पंखे से अलग करने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। किसी तरह पंखे से अलग किया, लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। मृतका के दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
उनका बेटा सूरज सिंह मुंबई में रहकर काम करता है। मां की मौत की खबर मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गया है। प्रशासक के पति कांशीराम ने कहा कि हीमू सिंह की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- गोंडा में पात्रता सूची से हटेंगे चार लाख 38 हजार राशन कार्ड धारकों के नाम, राशन से हो गए हैं वंचित
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।