विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में पात्रता सूची से हटेंगे चार लाख 38 हजार राशन कार्ड धारकों के नाम, राशन से हो गए हैं वंचित

Published: Sat, 05 Sep 2026 03:38 PM (IST)

देवीपाटन मंडल में छह माह से राशन न लेने और ई-केवाईसी न कराने वाले करीब 4.38 लाख लाभार्थियों के नाम ...और पढ़ें

पात्रता सूची से हटेंगे चार लाख 38 हजार राशनकार्डधारक।

पात्रता सूची से हटेंगे चार लाख 38 हजार राशनकार्डधारक।

HighLights

  1. देवीपाटन मंडल में 4.38 लाख लाभार्थी सूची से हटेंगे।

  2. छह माह से राशन न लेने पर ई-केवाईसी अनिवार्य।

  3. अपात्रों की पहचान कर मुफ्त राशन बंद होगा।

संवाद सूत्र, गोंडा। ई-केवाईसी न कराने के कारण छह माह से राशन से वंचित देवीपाटन मंडल के करीब चार लाख 38 हजार लाभार्थियों का नाम पात्रता सूची से हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इन्हें पहले अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जाएगा। फिर बाद में नाम पात्रता सूची से हटा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत हर माह मुफ्त राशन ले रहे अपात्रों की पहचान के लिए खाद्य-रसद विभाग ने नए नियम लागू किए हैं। इसके अनुसार हर 21 तारीख को पिछले छह महीनों से राशन न लेने वाले कार्डधारकों की पहचान की जाएगी। चिह्नित हुए इन लोगों को अगले माह की एक तारीख से निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

इसके बाद यह नाम ऑनलाइन तो दिखाई देगा लेकिन उस पर मुफ्त राशन का आवंटन व वितरण बंद हो जाएगा। यही नही मंडल में करीब चार 38 हजार लाभार्थी है, जो पिछले छह माह से खाद्यान्न नहीं ले रहे हैं। इनमें कई अपात्र है तो कुछ कमाई के लिए बाहर चले गए हैं।

कोटेदार लगातार इन्हें ई केवाईसी करा लेने के लिए कह रहे हैं, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते ये सभी लोग अब तक यह प्रक्रिया नहीं पूरा सके हैं। देवीपाटन मंडल में श्रावस्ती के अलावा अन्य तीनों जिलों की स्थिति खराब है।

क्र.सं. जिला कुल राशन लाभार्थी हुई ई-केवाईसी बाकी लाभार्थी
1 गोंडा 25,59,491 24,02,780 1,56,711
2 बहराइच 26,87,227 22,49,107 1,40,120
3 बलरामपुर 15,97,869 14,96,268 1,01,601
4 श्रावस्ती 8,75,271 8,35,671 39,700
कुल योग (Total) 77,19,858 69,83,826 4,38,132

बहराइच में 94,गोंडा व बलरामपुर में 93 प्रतिशत ने ही ई केवाईसी कराई है। इसके बाद अब खाद्य एवं रसद विभाग ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

कोटेदारों से मुफ्त अनाज ले रहे जिन लाभार्थियों ने अब तक ई केवाईसी नहीं कराई है वे कोटेदार से मिलकर यह प्रक्रिया पूरी करा लें,अन्यथा उनका नाम पात्रता सूची से हटा दिया जाएगा। इसके बाद वे कभी भी मुफ्त राशन नही पाएंगे। -नीरज कनौजिया, उपायुक्त खाद्य एवं रसद देवीपाटन मंडल।