विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR के बाद गोंडा की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, 16000 बढ़े मतदाता; अब कुल संख्या पहुंची 22.31 लाख

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:42 PM (IST)

गोंडा जिले में एसआइआर के बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया गया है, जिसमें 16,000 नए मतदाता जुड़े हैं और कुल संख्या 22.31 लाख हो गई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गोंडा में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, 16 हजार मतदाता बढ़े।

  2. कुल मतदाताओं की संख्या अब 22.31 लाख पहुंची, पहले 22.15 लाख थी।

  3. दावा-आपत्तियां 16 दिसंबर तक, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को।

संवाद सूत्र, गोंडा। एसआइआर के बाद जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 16 हजार मतदाता बढ़े
हैं। अब जिले में मतदाताओं की संख्या 22.31 लाख हो गई है। दस अप्रैल को एसआइआर के बाद
प्रकाशित मतदाता सूची में 22.15 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज थे।

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के
ड्राफ्ट का प्रकाशन किया। सूची में 22 लाख 31 हजार 198 नाम दर्ज हैं, जिसमें पुरूष 12 लाख 20 हजार 703, महिला दस लाख दस हजार 446, थर्ड जेंडर 49 शामिल हैं। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 उिसंबर तक दावा, आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा। डीएम ने कहा कि ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी आयु दिनांक एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष या उससे अधिक की हो गई है और वे अपना नाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6, मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट नाम को हटाने के लिए फार्म-7, मतदाता सूची में दर्ज अशुद्ध प्रविष्टियों को शुद्ध करने और एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानान्तरण के लिए फार्म-8 भर सकते हैं।

फार्म बूथ लेविल अधिकारियों, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, संबंधित तहसील, जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त आयोग के एप एवं वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि अपने कार्यकर्ता/बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाएं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें- अब कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर किसानों को मिलेगा अनुदान, ऐसे करना होगा आवेदन

किसी भी अपात्र का नाम मतदाता सूची में दर्ज न रहे। गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायतवार बैठकें की जा रही हैं। जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में कल्स्टरवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरुष महिला अन्य
मेहनौन 185193 149329 05
गोंडा सदर 153671 129879 19
कटराबाजार 203816 172012 03*
कर्नलगंज 170292 142932 11
तरबगंज 183091 151955 11
मनकापुर 160030 132609 0
गौरा 164610 131730 0
योग 1220703 1010446 49

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।