अब कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर किसानों को मिलेगा अनुदान, ऐसे करना होगा आवेदन
रायबरेली में आलू उत्पादक किसानों को कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर प्रति क्विंटल 100 रुपये का अनुदान मिलेगा। यह योजना उद्यान विभाग द्वारा शुरू की गई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर मिलेगा अनुदान।
प्रति क्विंटल 100 रुपये, अधिकतम 20,000 रुपये तक।
30 नवंबर तक पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लें।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। आलू उत्पादक किसानों कोल्ड स्टोरेज में भंडारित आलू निकालने पर अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को 30 नवंबर तक आलू निकालना होगा। इसके लिए किसानों को प्रति क्विंटल 100 रुपये दिए जाएंगे।
उद्यान विभाग की ओर से शीतगृह में भंडारित आलू निकालने पर अनुदान योजना शुरू की गई है। इसके तहत किसानों को अधिकतम 20 हजार रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 30 नवंबर तक शीतगृह से आलू की निकासी कर विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। योजना के तहत प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर आलू रोपित क्षेत्रफल के लिए अनुदान देय होगा।
प्रति हेक्टेयर अधिकतम 200 क्विंटल आलू की दर से 100 रुपये प्रति क्विंटल भंडारण प्रभार पर अनुदान दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी जय राम वर्मा का कहना है कि योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
आलू रोपित क्षेत्रफल का निर्धारण खसरा-खतौनी के आधार पर किया जाएगा। वहीं, शीतगृह में भंडारित आलू की मात्रा का निर्धारण शीतगृह की ओर से जारी तकपट्टी के आधार पर होगा। आलू निकासी से संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर ही किसान अनुदान के लिए पात्र माने जाएंगे।