विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में टैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में मां-बेटी की हुई मौत

Published: Sun, 08 Nov 2026 02:48 PM (GMT+05:30)

गोंडा में दुबहा बाजार-कटरा बाजार मार्ग पर एक ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में एक महिला और उसकी नौ महीने की मासूम बेटी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. गोंडा में ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुई।

  2. हादसे में मां और नौ माह की बेटी की मौत।

  3. घायल देवर को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

संवादसूत्र, जागरण, गोंडा। दुबहा बाजार कटरा बाजार मार्ग पर चौहान पुरवा गांव के पास बाइक व ट्रैक्टर के बीच आमने सामने भिडंत हो गई। घटना में  चालक महिला व उसका देवर सहित नौ माह की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में तीनों को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टर ने महिला और मासूम को मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया दुबहा निवासी साबिर अली अपनी भाभी साकिया और भतीजी करिश्मा को बाइक से लेकर करनैलगंज दवा कराने जा रहे थे। घर से निकलकर चौहान पुरवा पहुंचते ही सामने से आ रही गिट्टी मोरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई।

सभी को सीएचसी लाया गया। चिकित्सक डा. अरुण सिंह ने घायल साकिया व मासूम करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक डा. इंदू सिंह राणा ने बताया कि  साबिर अली की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे  मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- व्हाइट हाउस में ट्रंप ने भारतीय प्रवासियों संग मनाई दिवाली, तोहफे में मिली हनुमान चालीसा




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।