विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा: शादी में डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, किशोर की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात पर केस दर्ज

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:47 PM (IST)

गोंडा में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने के विवाद के बाद एक किशोर मोहम्मद हामिद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश जारी है।

पहली फोटो में हामिद की मौत के बाद बिलखते परिजन और दूसरी हामिद की फाइल फोटो। जागरण

पहली फोटो में हामिद की मौत के बाद बिलखते परिजन और दूसरी हामिद की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. शादी में डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद।

  2. किशोर मोहम्मद हामिद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

  3. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, जांच जारी।

संवाद सूत्र, गोंडा। शादी समारोह में डीजे म्यूजिक पर नाचने के विवाद के बाद किशोर की चाकू से घोपकर हत्या कर दी गई। खोड़ारे थाना के अहिरौली जोकहा गांव निवासी रामकेवल शर्मा की बेटी मनीषा की शादी 26 नवंबर की रात में थी। बरात डीजे और रोड लाइट के साथ नाचते-गाते द्वार पूजा के लिए लड़की पक्ष के घर आ रही थी।

इसी दौरान गांव का मोहम्मद हामिद भी बरात में शामिल होकर नाच रहा था। रात करीब सवा 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हामिद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गांव के शुभम मिश्र और रमजान उसे बाइक से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुक्कनपुर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक भाई-बहनों में छोटा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात आरोपित की तलाश में जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नेपाल की राह होगी आसान, बाराबंकी में 400 करोड़ से बनेंगे दो थ्री-लेन पुल, सेतु निर्माण के लिए सरयू में उतरीं मशीनें

क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी लगाई गई है। शीघ्र ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।