गोंडा में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत, दो दोस्त गंभीर
गोंडा में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
गोंडा में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में एक किशोर की मौत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल।
ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया।
संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जैतपुर गांव के मजरे खेमपुर निवासी ओमप्रकाश का छोटा बेटा अमरजीत रविवार रात अपने दोस्त सूरज और कमलेश के साथ बाइक से नवाबगंज बाजार गया था।
रात करीब साढ़े नौ बजे तीनों पटपरगंज मार्ग से घर लौट रहे थे। सोनारन पुरवा कोठिया के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो अमरजीत की मौत हो चुकी थी। वहीं, सूरज और कमलेश गंभीर रूप से घायल मिले।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अयोध्या भेजा गया है। अमरजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई प्रमोद भी विवाहित है। उससे छोटा दीपराज अविवाहित है। बड़ा भाई प्रमोद चार दिन पहले ही काम की तलाश में पुणे गया था। ॉ
भाई की मौत की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। बेटे की मौत से मां संता देवी और अन्य परिवारीजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक पर सवार तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।