गोंडा में सड़कों के कायाकल्प को मिली हरी झंडी, 9 करोड़ की लागत से बनेगी रोड
गोंडा में अयोध्या मार्ग से बेलसर तक ढाई किलोमीटर लंबी बनघुसरा सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, जिसके ...और पढ़ें
-1791814984211_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
संवाद सूत्र, गोंडा। अयोध्या मार्ग से पराग डेयरी के दाहिने तरफ खिराभा बनघुसरा से बनघुसरा सीमा होते हुए बेलसर मार्ग स्थित वर्मा चौराहे तक जाने वाली ढाई किलोमीटर सड़क को स्वीकृत मिल गई है। नौ करोड़ से बनने वाली ढाई किलोमीटर सड़क के लिए तीन करोड़ 23 लाख रुपये मिल भी गए हैं।
उधर बरईपारा-रामपुर टेंगरहा-दत्तनगर मार्ग के लिए आठ करोड, डोमाकल्पी सुभागपुर-बेलवानोहर मार्ग के लिए एक करोड़ 80 लाख, ककघटा के नौतवापुरवा-नाऊ पुरवा मार्ग के लिए 58 लाख, शुक्लागंज-गंगरौली मार्ग से अमानपुरवा होते हुए लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ मार्ग के लिए 38 लाख, लौवा टेपरा के नेगिया बड़की मार्ग के लिए 54 लाख।
सोनौली मोहम्मदपुर मार्ग के लिए एक करोड़ दो लाख, पचपुती जगतापुर से सिद्धिपुरवा बनकटवा मार्ग के लिए 94 लाख, सैदनपुर खास संपर्क मार्ग के लिए 61 लाख रुपये मिले हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि बजट मिलने के बाद अधूरी सड़कों का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
