गोंडा में हटेगा बिसुही नदी का ब्रिटिशकालीन पुल, 16 करोड़ की लागत से बनेगा नया ब्रिज
गोंडा में बिसुही नदी पर 1912 में बने ब्रिटिशकालीन जर्जर पुल को 16 करोड़ की लागत से बदलकर नया तीन ...और पढ़ें
-1791803231069_m.webp)
निर्माण के पहले पुराने बिसुही पुल के बगल बनेगा वैकल्पिक मार्ग।
HighLights
गोंडा में बिसुही नदी पर नया तीन लेन पुल।
1912 में बना ब्रिटिशकालीन जर्जर पुल हटेगा।
16 करोड़ की लागत से होगा पुल का निर्माण।
संवाद सूत्र, गोंडा। अंग्रेजी हुकूमत की निशानी रहे बलरामपुर मार्ग स्थित इटियाथोक बाजार में बिसुही नदी पर नया पुल बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुल का निर्माण शुरू करने के पहले एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाना है,जो निर्माण स्थल के ठीक बगल ही बनाया जाएगाा।
1912 में बना यह पुल लंबे समय से जर्जर है। साथ ही काफी संकरा भी है जबकि इस पुल से पुल से प्रतिदिन करीब 20 हजार वाहनों व 70 हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में एक तरफ के वाहन रोक कर दूसरे तरफ के वाहनों को निकाला जाता है, जिससे लोगों को रोज जाम में जूझना पड़ रहा हैं।
जनवरी में पुल निर्माण को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने कई दिनों तक आंदोलन किया था, जिसके बाद इसे स्वीकृति मिल पाई। स्वीकृति देने के पूर्व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पहले पुल को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी मांगी थी।
जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अभियंताओं ने डायवर्जन संबंधी कई सुझाव दिए थे, लेकिन मंत्रालय ने अलग-अलग रास्तों से घुमाकर वाहनों के गुजारने के सुझाव को न मानते हुए निर्माण स्थल के बगल ही वैकल्पिक मार्ग बनाने का निर्देश दिया था।
इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या ने कस्बे के एक काश्तकार से उसकी जमीन का अनुबंध किया था। इसमें तय हुआ था कि जब तक नया पुल बन कर तैयार नहीं हो जाता है,तब तक इसी जमीन पर एक वैकल्पिक मार्ग बनाकर इसी पर सभी वाहनों का आवागमन कराया जाएगा।
पुल तैयार हो जाने के बाद फिर यह जमीन खाली कर दी जाएगी। ऐसे में अब यह पुल स्वीकृत हो गया है। साथ ही निविदा की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है तो वैकल्पिक मार्ग बनाने पर मंथन शुरू हो गया है। इसके लिए ठेकेदार ने मशीनें भी पहुंचा दी हैं। वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाने के बाद ही पुराने पुल को तोड़कर वहीं पर नया तीन लेन पुल बनाया जाएगा।
- पुराने पुल की निर्माण अवधि (लगभग)-1912
- नए पुल निर्माण की लागत (लभगग)-16 करोड़
वैकल्पिक मार्ग के लिए जमीन मिल गई है। जल्द ही वैकल्पिक मार्ग तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद पुराने पुल को तोड़कर उसकी जगह नया पुल बनाया जाएगा। -संजय पाठक, सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड,अयोध्या।
