विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा के गांव-मुहल्लों में बिजली कनेक्शनों की खुलेगी कुंडली, बकायेदारों पर भी शिकंजा

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:02 PM (IST)

गोंडा में बिजली विभाग गांवों और मुहल्लों में निर्बाध आपूर्ति व ओवरलोडिंग दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसमें ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बिजली कनेक्शनों की जांच कर स्वीकृत लोड का मिलान।

  2. ओवरलोडिंग दूर करने को ट्रांसफार्मर क्षमता में वृद्धि।

  3. बकाया बिजली बिलों की वसूली पर विशेष जोर।

संवाद सूत्र, गोंडा। गांवों और मुहल्लों में बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाने के साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने के लिए बिजली विभाग विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों की जांच कर स्वीकृत लोड और वास्तविक खपत का मिलान किया जाएगा। खपत के अनुरूप ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ जर्जर और कमजोर बिजली लाइनों को भी दुरुस्त किया जाएगा।

वहीं, बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए भी अभियान चलाकर बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। इतना ही नहीं अभियान के तहत यदि उपभोक्ता की बिजली संबंधी कोई समस्या है तो उसका भी निराकरण मौके पर किया जाएगा।

अभियान के लिए अवर अभियंताओं (जेई) की अगुवाई में टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें गांवों और मुहल्लों में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की पड़ताल करेंगी। इसमें यह देखा जाएगा कि उपभोक्ता ने कितने किलोवाट का कनेक्शन लिया है और उसके मुकाबले बिजली की खपत कितनी हो रही है।

स्वीकृत लोड से अधिक खपत मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान किसी गांव या मुहल्ले में बिजली की मांग ट्रांसफार्मर की मौजूदा क्षमता से अधिक मिलने पर उसकी क्षमता बढ़ाने की जरूरत का आकलन किया जाएगा।

देवीपाटन मंडल के 14 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं पर तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। अभियान के दौरान बकाया वसूली पर भी जोर रहेगा।

मुख्य अभियंता बिजली यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का निकराकरण कर कर उन्हें निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही बकाया बिजली बिल की भी वसूली की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर औद्योगिक परिसर में पकड़ी बड़ी बिजली चोरी, मीटर को चकमा देकर चल रहा था प्लांट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।