विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर औद्योगिक परिसर में पकड़ी बड़ी बिजली चोरी, मीटर को चकमा देकर चल रहा था प्लांट

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:39 PM (IST)

मीरजापुर के पट्टीकला स्थित एक आटा चक्की प्लांट पर प्रवर्तन दल और विद्युत विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है।

औद्योगिक परिसर में पकड़ी बड़ी बिजली चोरी।

औद्योगिक परिसर में पकड़ी बड़ी बिजली चोरी।

HighLights

  1. मीरजापुर में आटा चक्की प्लांट पर बिजली चोरी पकड़ी गई।

  2. एमसीबी बंद होने पर भी प्लांट का संचालन जारी था।

  3. प्रवर्तन दल और विद्युत विभाग ने संयुक्त छापेमारी की।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पट्टीकला स्थित एक आटा चक्की प्लांट पर शनिवार को प्रवर्तन दल और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी। जांच के दौरान टीम उस समय हैरान रह गई जब एमसीबी बंद करने पर औद्योगिक मीटर ने बिजली की खपत दर्ज करना बंद कर दिया, जबकि आटा चक्की का संचालन जारी रहा। परिसर का स्वीकृत विद्युत भार 50 किलोवाट बताया गया है।

प्रवर्तन दल के प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह और अवर अभियंता अरुण कुमार की टीम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शुभम मिश्रा, उपखंड अधिकारी संजय यादव तथा विद्युत उपकेंद्र अहरौरा के अवर अभियंता पंचधारी सिंह के साथ पट्टीकला स्थित आटा चक्की परिसर की जांच की।

टीम के अनुसार एमसीबी ऑन करने पर औद्योगिक मीटर चलता था, लेकिन उसे बंद करते ही मीटर पूरी तरह बंद हो जाता था। इसके बावजूद चक्की का संचालन जारी रहता था। इससे चक्की चलने के बावजूद मीटर में बिजली की खपत दर्ज नहीं हो रही थी।

चेकिंग टीम में प्रवर्तन दल के सिकंदर सोनकर, प्रदीप कुमार गिरि और आरक्षी अमित कुमार कश्यप सहित विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में सरस मेले में बाजार से जुड़ेंगी 40 ग्रामीण महिला उद्यमी, चमकेगा हुनर और बढ़ेगी आमदनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।