विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचायत चुनाव में दावेदारों को सता रहे नाम कटने का डर, जिले में चिह्नित हुए 10.04 लाख डुप्लीकेट वोटर

Published: Mon, 02 Mar 2026 07:25 PM (IST)

गोंडा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। 10.04 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से अब तक 5.70 लाख का ही सत्यापन हो पाया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं, चुनाव की दावेदारी करने वाले दावेदारों को मतदाता सूची से नाम कटने का डर सता रहा है। जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में 10.04 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए थे, इनके सत्यापन की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई है।

अभी तक 5.70 लाख मतदाताओंद का सत्यापन हो सका है। डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन 15 मार्च तक पूरा किया जाना है। सत्यापन में मतदाताओं के आधार नंबर मांगे जा रहे हैं। जो मतदाता आधार नंबर नहीं उपलब्ध कराएगा, उसका नाम मतदाता सूची से कट जाएगा।

तरबगंज व कर्नलगंज तहसील की स्थिति खराब

जिले में अभी तक 55 प्रतिशत संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया है। सबसे अच्छी प्रगति मनकापुर तहसील की है। वहीं, तरबगंज व कर्नलगंज तहसील की प्रगति खराब है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय नारायण का कहना है कि निर्धारित अवधि में सत्यापन पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कुछ गांवों में बीएलओ कर रहे मनमानी

ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चुनाव कब होंगे, इसको लेकर कोई भी अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है।

यह भी पढ़ें- होली के संग गांवों में घुला चुनावी रंग, माहौल बना रहे दावेदार, खोवा और गुझिया बांटने की हो रही तैयारी

ऐसे में गांवों में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। कुछ गांवों में बीएलओ मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव टाला जाता है तो ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी दी जाए।

नौ मार्च को नामांकन पत्र लेने प्रयागराज जाएंगे कर्मचारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र का आवंटन जिले को प्रयागराज जिले से हुआ है। नौ मार्च को कर्मचारी कर्मचारी नामांकन पत्र लेने के लिए संबंधित जिले में जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।