विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें! दीपावली और छठ की छुट्टियों पर चलेंगी 4 जोड़ी विशेष ट्रेनें

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:22 PM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

ये ट्रेनें दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार के लिए संचालित होंगी और गोंडा स्टेशन पर रुकेंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

ये ट्रेनें दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार के लिए संचालित होंगी और गोंडा स्टेशन पर रुकेंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

HighLights

  1. पूर्वोत्तर रेलवे ने चार जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें शुरू कीं।

  2. दीपावली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालेगी।

  3. गोंडा स्टेशन पर सभी विशेष ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित।

संवाद सूत्र, गोंडा। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने चार जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। सभी विशेष ट्रेनों का गोंडा रेलवे स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा।

पहली ट्रेन 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर आरक्षित साप्ताहिक त्योहार विशेष होगी। 04022 नई दिल्ली से छह और 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे चलकर गोंडा में अगले दिन रात 1:30 बजे पहुंचेगी और सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04021 गोरखपुर से सात और 14 नवंबर को सुबह सात बजे चलकर गोंडा में 9:45 बजे पहुंचेगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दूसरी ट्रेन 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया त्योहार विशेष होगी। लुधियाना से पांच और नौ नवंबर को दोपहर 12 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:20 बजे गोंडा पहुंचेगी। पूर्णिया से छह और दस नवंबर को रात 11:30 बजे चलने वाली वापसी ट्रेन गोंडा में दोपहर एक बजे पहुंचेगी।

तीसरी ट्रेन 01663/01664 रानी कमलापति-गोरखपुर त्योहार विशेष होगी। रानी कमलापति से सात नवंबर को शाम 6:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:40 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में नौ नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन गोंडा में सुबह 10:15 बजे पहुंचेगी।

चौथी ट्रेन 05080/05079 रामनगर-पाटलिपुत्र त्योहार विशेष होगी। रामनगर से प्रत्येक शनिवार सात से 21 नवंबर तक चलकर अगले दिन शाम 6:55 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में पाटलिपुत्र से प्रत्येक रविवार आठ से 22 नवंबर तक चलने वाली ट्रेन रात 11:35 बजे गोंडा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर यात्रियों को राहत, गोरखपुर से हावड़ा और कोलकाता के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।