यूपी के शख्स ने महंगे पेट्रोल का निकाला सॉलिड तोड़, जुगाड़ से बना डाली सोलर साइकिल; 40 KM की देती है रेंज
गोंडा के दीपचंद ने बढ़ते पेट्रोल खर्च से निजात पाने के लिए कबाड़ से एक सोलर इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है।

दुखहरण नाथ मंदिर के पास जुगाड़ से बनाई सोलर साइकिल को लेकर जाता युवक
HighLights
गोंडा के युवक ने जुगाड़ से बनाई सोलर साइकिल।
साइकिल में लगा सोलर पैनल बैटरी चार्ज करता है।
एक चार्ज पर 30-40 किलोमीटर की रेंज देती है।
जागरण संवाददाता, गोंडा। जिले के एक युवक ने जुगाड़ से सोलर पैनल वाली इलेक्ट्रिक साइकिल तैयार कर लोगों को चौंका दिया है। इस साइकिल के पीछे लगे कैरियर पर सोलर पैनल है, जो धूप से बैटरी चार्ज करता है और इसी से साइकिल चलती है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपचंद ने बताया कि बढ़ते पेट्रोल के खर्च से परेशान होकर उसने कबाड़ की साइकिल में मोटर और बैटरी जोड़कर यह सोलर बाइक बनाई है।
एक बार चार्ज करने पर यह 30-40 किलोमीटर तक चल सकती है, जिससे न केवल पेट्रोल की आवश्यकता समाप्त होती है, बल्कि प्रदूषण भी नहीं होता। युवक की इस देसी इनोवेशन की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। यह साइकिल आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन गई है।
