विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहार बीतने के बाद भी रेलवे ने चलाईं तीन स्पेशल ट्रेनें, गोंडा में भी होगा ठहराव

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:58 AM (IST)

दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों का गोंडा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा, जिससे दिल्ली, मुंबई और बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. दीपावली और छठ के बाद भी यात्रियों की भीड़।

  2. रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया।

  3. गोंडा स्टेशन पर भी इन ट्रेनों का ठहराव होगा।

संवाद सूत्र, गोंडा। दीपावली और छठ पर्व के बाद भी यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों का गोंडा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे दिल्ली, मुंबई और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 21 नवंबर को छपरा से शाम पांच बजे रवाना होगी।

दूसरे दिन गोंडा दोपहर 1:30 बजे पहुंचकर आगे बढ़ेगी। वापसी में 05014 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन 22 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह नौ बजे गोंडा पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 05019 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन 21 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर से चलकर शाम 5:30 बजे गोंडा पहुंचेगी।

वापसी में 05020 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन 22 नवंबर को सुबह 11:10 बजे दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन रात 2:15 बजे गोंडा पहुंचेगी। वहीं, तीसरी ट्रेन 01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा विशेष ट्रेन 20 नवंबर को रात 11:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6:51 बजे गोंडा पहुंचेगी।

वापसी में 01128 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 23 नवंबर को सुबह नौ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:02 बजे गोंडा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- गोंडा: दहेज में बाइक और एक लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटा, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।