होमगार्ड भर्ती: गोंडा में मेडिकल परीक्षण में 18 अभ्यर्थी अनफिट, फिटनेस पास करने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन शुरू
गोंडा में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत मेडिकल परीक्षण में 18 अभ्यर्थी अनफिट पाए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों का पुलिस ...और पढ़ें
-1793515852895_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
गोंडा होमगार्ड भर्ती में 18 अभ्यर्थी मेडिकल में अनफिट।
सफल अभ्यर्थियों का पुलिस चरित्र सत्यापन प्रक्रिया शुरू।
अनफिट अभ्यर्थियों को दूसरा मौका देने पर विचार।
जागरण संवाददाता, गोंडा। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण में 18 अभ्यर्थी अनफिट पाए गए हैं। जिले में कुल 826 अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई है। इसमें 661 पुरुष और 165 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुलिस लाइन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल में सफल अभ्यर्थियों के पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से पुलिस लाइन में कराई जा रही है। इसके लिए प्रतिदिन 75 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराने की व्यवस्था है। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। स्वास्थ्य परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों का पुलिस चरित्र सत्यापन भी उसी दिन कराए जाने की व्यवस्था है। कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के दौरान जरूरी अभिलेख साथ लाने के निर्देश दिए गए थे।
इनमें प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस (यदि उपलब्ध हो), शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र और उनकी एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति शामिल हैं। इसके अलावा 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथपत्र और पासपोर्ट साइज के 12 फोटो भी मांगे गए हैं।
मेडिकल परीक्षण में अनफिट पाए गए 18 अभ्यर्थियों के चयन की राह मुश्किल हो गई है। वहीं, शेष अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। जिला कमांडेंट होमगार्ड कृष्ण कुमार ने बताया कि 18 अभ्यर्थी मेडिकल फिटनेस में फेल हो गए हैं। उन्हें एक अवसर देने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।