गोंडा से दिल्ली जा रही कांग्रेसियों से भरी बस क्षतिग्रस्त, सभी सुरक्षित
गोंडा से दिल्ली जा रही कांग्रेस नेताओं की बस हापुड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक डंपर की टक्कर से बस ...और पढ़ें
-1793507569778_m.webp)
HighLights
गोंडा से दिल्ली जा रही कांग्रेस बस दुर्घटनाग्रस्त।
हापुड़ में डंपर की टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हुई।
बस में सवार सभी 42 कांग्रेसी नेता सुरक्षित।
संवाद सूत्र, गोंडा। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने कांग्रेसी नेताओं को लेकर गोंडा से निकली बस जिला हापुड़ में दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला हापुड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर दौड़ रही बस को गलत तरीके से ओवर टेक कर रहे एक डम्फर ने साइड मार दी। जिसके बाद बस का बांया हिस्सा बुरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार किसी कांग्रेसी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी है।
कुछ देर रुकने के बाद बस दुबारा दिल्ली की ओर रवाना हो गई। बस में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता प्रद्युम्न शुक्ल, अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सगीर खां, कांग्रेसी नेता व सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री मनोज मिश्र समेत कुल 42 पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।