विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संघर्ष से सफलता तक: यूपी होमगार्ड में चयनित हुईं गोंडा की दो बेटियां, बधाई देने वालों का लगा तांता

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:30 PM (IST)

गोंडा की दो बेटियों, महंगूपुर की ज्योति और कल्याणपुर की किरन सिंह ने यूपी होमगार्ड भर्ती में सफलता हासिल कर अपने परिवारों का नाम रोशन किया है।

चयनित बेटियों के साथ कोचिंग संचालक रवि पांडेय व अन्य

चयनित बेटियों के साथ कोचिंग संचालक रवि पांडेय व अन्य

HighLights

  1. गोंडा की ज्योति और किरन का होमगार्ड में चयन।

  2. दोनों बेटियों ने कठिन परिस्थितियों में हासिल की सफलता।

  3. परिवार में सरकारी नौकरी पाने वाली पहली सदस्य बनीं।

संवाद सूत्र, गोंडा। यूपी होमगार्ड भर्ती में दो अलग-अलग गांवों की बेटियों ने सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। महंगूपुर की ज्योति और कल्याणपुर के मजरे गंगासिंह पुरवा की किरन सिंह के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।

दोनों परिवारों में पहली बार किसी सदस्य का सरकारी सेवा में चयन हुआ है। ज्योति के पिता का निधन हो चुका है। मां सुशीला गृहणी हैं। सात भाई-बहनों में सबसे छोटी ज्योति ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता हासिल की।

वहीं, चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी किरन के पिता हौसिला प्रसाद खेती करते हैं। पांच वर्ष पूर्व दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी किरन ने हार नहीं मानी और लक्ष्य पाने के लिए लगातार मेहनत करती रहीं।

दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कैरियर कोचिंग के शिक्षक रवि पांडेय को दिया। विधायक रमापति शास्त्री, चेयरमैन सत्येंद्र सिंह व प्रशासक संतोष पांडेय ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में नहीं दिखे बृजभूषण शरण के सांसद और विधायक पुत्र, दी गई सफाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।