गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में नहीं दिखे बृजभूषण शरण के सांसद और विधायक पुत्र, दी गई सफाई
CM Yogi Adityanath in Gonda: इन तीनों की गैरमौजूदगी की इंटरनेट मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह व सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह
HighLights
कैसरगंज से भाजपा सांसद करन भूषण सिंह के प्रतिनिधि ने बताया ट्रेन हो गई थी लेट
गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के प्रतिनिधि ने बताया तबीयत हो गई खराब
गोंडा के कटराबाजार के विधायक बावन सिंह भी गैर हाजिर
जागरण संवाददादा, गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौरा विधानसभा क्षेत्र के तेजपुर सिंगारघाट में आयोजित कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह के पुत्रों कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह व सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के अलावा कटराबाजार विधायक बावन सिंह की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई।
इन तीनों की गैरमौजूदगी की इंटरनेट मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सोनू सिंह ने बताया कि सांसद करन भूषण सिंह तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से ट्रेन से निकले थे। ट्रेन लेट होने के कारण वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
वहीं, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के प्रतिनिधि सतीश सिंह ने बताया कि तबियत खराब होने के कारण विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। कटराबाजार विधायक बावन सिंह ने बताया कि अचानक उनके समधी तबियत खराब हो गई। रात में उन्हें पीजीआइ लेकर आना पड़ा, इसलिए कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। जिलाध्यक्ष व गौरा विधायक को मैंने पूर्व में ही सूचना दे दी थी।