विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा के गऊघाट में 10.24 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल, शासन ने जारी की पहली किस्त

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:50 AM (IST)

गोंडा के गऊघाट में 10.24 करोड़ रुपये की लागत से 18 मीटर लंबा पुल बनेगा, जिसके लिए शासन ने 5.12 ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. गोंडा के गऊघाट में 10.24 करोड़ का पुल बनेगा।

  2. शासन ने परियोजना को स्वीकृति दी, पहली किस्त आवंटित।

  3. 30 हजार आबादी को आवागमन में मिलेगी सुविधा।

संवाद सूत्र, गोंडा। गऊघाट में 10 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से 18 मीटर लंबा पुल बनेगा। शासन ने परियोजना को स्वीकृति देने के साथ ही 5.12 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त आवंटित कर दी है।

गौरा विधानसभा क्षेत्र के राजस्व ग्राम घनश्यामपुर ग्रंट के गऊघाट पर सीमेंटेड पुल न होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कई वर्षों से पुल निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की थी।

लोक निर्माण विभाग ने 10 करोड़ 24 लाख 58 हजार रुपये की परियोजना स्वीकृति के लिए भेजी थी। विशेष सचिव शेषनाथ ने स्वीकृति का आदेश जारी किया है। लोक निर्माण विभाग के सेतु विंग को पांच करोड़ 12 लाख 29 हजार रुपये की प्रथम किस्त आवंटित की है।

यह पुल छपिया ब्लाक के ग्राम घनश्यामपुर ग्रंट व बभनजोत ब्लॉक के ग्राम केशवनगरग्रंट को जोड़ता है। पुल निर्माण होने से 30 हजार आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में रामकथा की तैयारियां तेज, 17 नवंबर को पहुंचेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।