विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में रामकथा की तैयारियां तेज, 17 नवंबर को पहुंचेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:31 PM (GMT+05:30)

गोंडा के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 नवंबर को स्वामी रामदेव के साथ शामिल होंगे।

17 नवंबर को पहुंचेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

17 नवंबर को पहुंचेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

HighLights

  1. गोंडा में 17 से 25 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा।

  2. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 नवंबर को स्वामी रामदेव संग पहुंचेंगे।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को कार्यक्रम में शामिल होंगे।

संवाद सूत्र, गोंडा। जिले के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे स्वामी रामदेव के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे साधु-संतों के साथ राजन जी महाराज की कथा का उद्घाटन करेंगे।

ढाई लाख लोगों की क्षमता वाला विशाल पंडाल बनाया जा रहा है और देश-विदेश से आने वाले संतों के लिए अलग-अलग आवास की व्यवस्था की जा रही है। कथा में सभी अखाड़ों के संत और महामंडलेश्वर शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोंडा आएंगे। गुरुवार शाम चार बजे एडीएम प्रमोद झा और सीडीओ दयानंद प्रसाद ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

एसपी अभिषेक झा ने पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल, संतों के ठहरने की जगह, भंडारा स्थल और हेलीपैड का जायजा लिया। सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस तैनात होगी। आयोजक महांत आलोक दास ने तैयारियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- देवरिया जेल में 45 क्षमता वाले बैरक में ठूसे गए हैं 80 कैदी, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।