विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में किसानों को बांटे गए सरसों, मसूर, चना व मटर के बीज के पैकेट, उन्नत खेती की दी गई जानकारी

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:04 PM (IST)

गोंडा के हलधरमऊ ब्लॉक में 338 किसानों को लॉटरी के माध्यम से नि:शुल्क मिनी किट बीज वितरित किए गए, जिसमें ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. हलधरमऊ ब्लॉक में 338 किसानों को नि:शुल्क बीज किट मिली।

  2. सरसों, मसूर, चना, मटर के बीज वितरित किए गए किसानों को।

  3. किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी और पंपलेट भी दिए गए।

संवाद सूत्र, गोंडा। हलधरमऊ ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय बीज गोदाम में लाटरी से चुने गए 338 किसानों को निश्शुल्क मिनी किट बीज दिए गए। शुक्रवार को मल्टीपरपज कृषि भवन में सरसों के 301, मसूर के 27, चना के चार और मटर के छह किसानों को बीज पैकेट वितरित किए गए। गोदाम प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि अब तक 450 क्विंटल गेहूं और दो क्विंटल सामान्य सरसों का बीज अनुदान पर बेचा जा चुका है।

बुकिंग के बाद किसान किसी भी कार्यदिवस में आधार कार्ड के साथ गोदाम पहुंचकर अंगूठा लगाकर बीज खरीद सकते हैं। गोदाम में गेहूं और सरसों की तीन उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध हैं। भूमिशोधन, बीजशोधन, खरपतवार नाशक और कई तरह के कीटनाशक (अनुदानित दवाओं) की बिक्री भी शुरू है।

किसानों को अधिक उपज और आय दोगुनी करने के लिए निश्शुल्क तकनीकी जानकारी व पंपलेट दिए जा रहे हैं। इस मौके पर तकनीकी प्रबंधक पंकज सिंह, आलोक पटेल, अखिलेश, पवन कुमार, विजय कुमार, किसान और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गोंडा के गऊघाट में 10.24 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल, शासन ने जारी की पहली किस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।