विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में 7.3 करोड़ से बनेंगे 7 पुल, दो लाख की आबादी को होगा फायदा; बिसुही-मनवर नदी के अधूरे ब्रिज का होगा निर्माण

Published: Sun, 01 Mar 2026 05:57 PM (IST)

गोंडा में लोक निर्माण विभाग सात पुलों का निर्माण और दो अधूरे पुलों को पूरा करेगा। तरबगंज में पांच नए लघु सेतु 5.78 करोड़ रुपये से बनेंगे, जबकि मनकापुर में बिसुही और मनवर नदी पर बन रहे पुलों के लिए 1.25 करोड़ रुपये मिले हैं। 

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, गोंडा। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के पांच स्थानों पर लोक निर्माण विभाग पांच करोड़ 78 लाख रुपये से नया लघु सेतु बनवाएगा। उधर, मनकापुर तहसील क्षेत्र में दो स्थानों पर बिसुही व मनवर नदी पर बन रहे पुलों को पूरा करने के लिए एक करोड़ से 25 लाख रुपये मिले हैं,जिससे ये भी पूर्ण हो जाएंगे। इन पुलों के बनने से दो लाख लोगों की राह आसान हो जाएगी।

तरबगंज ग्राम पंचायत लच्छीपुर में सोतिया नाला पर 64 लाख व धनौली-बहादुरपुर मार्ग पर घुघसिया नाले पर एक करोड़ 12 लाख से लघु सेतु बनाया जाएगा। इस नाले पर पुल बन जाने के बाद बहादुरपुर परास माझा के ग्रामीणों को बरसात में होने वाली मुश्किलों से फुरसत मिल जाएगी। यही नही, धनौली से परास अमौठी, बहादुरपुर, गोलहिया, संगमपुरवा व अलघाटवापुर के करीब 30 मजरों के निवासी 10 हजार लोगों का सकट दूर हो जाएगा।

20 हजार ग्रामीणों को होगी सहूलियत

इनके अलावा ब्योंदा उपरहर व ब्योंदा माझा में एक करोड़ 67 लाख से पुल बनने से 20 हजार ग्रामीणों को जान-जोखिम में नहीं डालना पड़ेगा। इनके अलावा अहिरनपुरवा में 75 लाख व जैतपुुर-पटपरगंज-चौखड़िया मार्ग पर एक करोड़ 60 लाख से पुल बनाया जाएगा।अब तक नाले पर पुल न होने से ग्रामीणों कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।

पुल निर्माण से 25 गांवों की करीब एक लाख आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इनके अलावा दर्जी कुआ-बभनान मार्ग पर घारीघाट में छह करोड़ से बन रहे बिसुही नदी पर बाकी बचे कार्यों के लिए 75 लाख रुपये दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- नेहरू स्टेडियम में 5.39 करोड़ से बनकर तैयार हुआ हॉस्टल, स्टेट लेवल कॉम्पिटीशन के लिए तैयार होंगे खिलाड़ी

पूरा बजट न मिलने के कारण यह कार्य लटका हुआ था। इसी तरह उतरौला व अयोध्या मार्ग पर पौने सात करोड़ से मनवर नदी पर बन रहे लघु सेतु को पूरा करने के लिए 50 लाख रुपये मिले हैं। ग्राम प्रधान ब्योंदामाझा ने पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।


विभिन्न नालों पर पांच नए पुलों के बनने व मनकापुर तहसील क्षेत्र में दो निर्माणाधीन पुलों का निर्माण पूर्ण होने से करीब दो लाख लोगों के आवागमन की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। - योगेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।